विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपित दबोचे, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 04:30 PM (IST)

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी लगाने व मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर चार लाख 80 हजार रुपये की ठगी ...और पढ़ें

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपित दबोचे।
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपित दबोचे।

संवाद सूत्र, डोईवाला (देहरादून)। एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी लगाने व मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर चार  लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपितों को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक लैपटॉप और तीन मोबाइल भी बरामद किए है।

कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि अंकुश निवासी रेशम माजरी (डोईवाला) व उसके साथी आदर्श कुमार निवासी करनपुर देहरादून ने कुमार संभव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ि‍तों ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी में सरकारी नौकरी लगवाने व मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर कुमार संभव ने अंकुश से 3 लाख 80 हजार व आदर्श कुकरेती से एक लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद धोखाधड़ी के इस मामले में कुमार संभव व कुमार अनुभव डीएल रोड करनपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब के नशे में नाले में गिरा व्यक्ति, मौत

शास्त्री नगर शराब ठेके के पास नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। नेहरू कॉलोनी के इंस्पेक्टर राकेश गुसार्इं ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नाले में एक व्यक्ति गिरा हुआ है। जिसे तुरंत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परमेश्वर चमोली निवासी गांव पाटा ज्ञानसू, जिला टिहरी के रूप में हुई। वह शास्त्रीनगर स्थित एक कैंटीन में काम करता था व देहरादून में अकेला रहता था। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के कारण व्यक्ति के नाले में गिरना प्रतीत हो रहा है।

नाबालिग के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

रायपुर थाना पुलिस ने अगवा नाबालिग को छुड़ाकर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला ने बुधवार को सूचना दी थी कि नाबालिग पुत्री को अश्वनी निवासी ग्राम मिर्जापुर नगीना, बिजनौर हाल पता आमवाला, रायपुर अपहरण करके कहीं ले गया है। गुरुवार को आरोपित को मयूर विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अपहरण का मुकदमा दर्ज 

शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी को राजू नामक व्यक्ति अपहरण करके कहीं ले गया है। इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-जालसाजों ने डेयरी खोलने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये, दो के खिलाफ मुकदमा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें