विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालसाजों ने डेयरी खोलने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये, दो के खिलाफ मुकदमा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 07:41 AM (IST)

जालसासों ने मदर डेयरी का आउटलेट खोलने के नाम पर एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ...और पढ़ें

जालसाजों ने डेयरी खोलने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये।
जालसाजों ने डेयरी खोलने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये।

जागरण संवाददाता, देहरादून। जालसासों ने मदर डेयरी का आउटलेट खोलने के नाम पर एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन में की थी। गुरुवार को इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।  

पुलिस के अनुसार, कंडोली निवासी महावीर सिंह ने बताया कि कोरोनाकाल में कामकाज नहीं होने के चलते उन्होंने मई 2020 में मदर डेयरी का आउटलेट खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और हरमेश लाल ने अलग-अलग नंबरों से महावीर सिंह से बातचीत की। आरोपितों ने आउटलेट खोलने के लिए महावीर से ई-मेल के जरिये कुछ दस्तावेज मंगवाए। इसके बाद उन्हें ई-मेल के माध्यम से ही आउटलेट का कंफरमेशन लेटर जारी किया गया। 

सितंबर 2020 में आरोपितों ने महावीर से आउटलेट खोलने की स्वीकृति देने के नाम पर एक लाख और आउटलेट के सामान के लिए 50 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। इसके बाद आरोपितों ने 48 हजार रुपये ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के रूप में मांगे। ठगी का एहसास होने पर महावीर सिंह ने मदर डेयरी की कस्टमर केयर सर्विस को फोन किया। वहां से पता चला कि उनके नाम पर कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि राहुल त्रिपाठी और हरमेश लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

स्कूटी बेचने के नाम पर ठगे 51 हजार

स्कूटी बेचने के नाम पर शातिर ने एक व्यक्ति से 51 हजार रुपये ठग लिए। सहस्रधारा रोड निवासी नवीन सिंह ठाकुर ने राजपुर थाना पुलिस को बताया कि 10 जनवरी 2021 को उन्होंने ओएलएक्स पर एक स्कूटी देखी थी। विज्ञापन के साथ दिए गए नंबर पर उन्होंने संपर्क किया तो व्यक्ति ने खुद को सेना का अधिकारी बताया। उसने विभिन्न खर्चों के नाम पर नवीन सिंह से 51 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- देहरादून के एसएसपी की फर्जी आइडी बनाकर मैसेंजर से मांगे पैसे, ऐसे बचें साइबर ठगों से

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें