जेनी प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की नसीहत, देवभूमि की छवि का रखें ध्यान, इस मुद्दे से नहीं होगा प्रदेश का भला
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जेनी प्रकरण पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। जेनी प्रकरण पर बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि निजी मामले पर तमाम तरह के लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इसे संबंधित पक्षों तक सीमित रखा जाना चाहिए। इस तरह की बयानबाजी से राज्य का हित नहीं होने वाला है। कहा कि पूरा देश उत्तराखंड को देवभूमि के रूप में जानता है। ऐसे में सभी को संयमित ढंग से अपना पक्ष रखना चाहिए।
राज्य में ऐसे बहुत से सकारात्मक विषय हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। अनावश्यक विवाद और प्रतिक्रियाओं के बजाय प्रदेश के हित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आशारोड़ी मोहकमपुर एलिवेटेड रोड: देहरादून के 179 मकानों पर खतरा! NHAI पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर देहरादून स्टेशन पर पूर्वांचल यात्रियों की भारी भीड़, राप्ती गंगा एक्सप्रेस में मची भगदड़