Move to Jagran APP

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को दी श्रद्धांजलि

सल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:32 PM (IST)
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को दी श्रद्धांजलि
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

loksabha election banner

सल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के प्रिय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का इस प्रकार से हमारे बीच से जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है वहीं उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है, उन्होंने कहा कि जीना के संग उनके आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध थे। उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से जुड़े कई संस्करणों को याद किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चचेरे भाई कृष्ण चंद अग्रवाल को भी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविद चौधरी, महामंत्री सुमित पंवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविद्र राणा, पार्षद अनीता प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियाल, आशीष रांगड़ ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानी भट्ट, पार्षद प्रदीप कोहली, आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड ने खोया दूरदर्शी नेता

डोईवाला: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान व दूरदर्शी नेता खो दिया है। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, डोईवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कड़वाल, माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.