Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में होगी ये अत्‍याधुनिक बसें

परिवहन निगम अब अपने बस बेड़े में अत्याधुनिक वॉल्वो बसें शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नई 10 वॉल्वो बसें खरीदी जाएंगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 03:45 PM (IST)
उत्‍तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में होगी ये अत्‍याधुनिक बसें
उत्‍तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में होगी ये अत्‍याधुनिक बसें

देहरादून [राज्य ब्यूरो]: परिवहन निगम अब अपने बस बेड़े में अत्याधुनिक वॉल्वो बसें शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नई 10 वॉल्वो बसें खरीदी जाएंगी। इन बसों को देहरादून-दिल्ली, देहरादून-हल्द्वानी व दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर चलाया जाएगा। अभी तक निगम में जितनी वॉल्वो बसें चल रही हैं, वे अनुबंध के आधार पर चल रही हैं।

loksabha election banner

परिवहन निगम ने वर्ष 2004 में अपने बस बेड़े में दो वॉल्वो बसों को शामिल किया था। आरामदायक व वातानुकूलित इन बसों को यात्रियों ने किराया अधिक होने के बावजूद हाथों हाथ लिया। हालांकि, शुरुआती दौर में इन बसों के संचालन को लेकर जरूर कुछ दिक्कतें आई। धीरे-धीरे वॉल्वो निगम की आय का एक प्रमुख जरिया बन गई। इस कारण निगम ने भी वॉल्वो की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी। 

दो बसों से शुरू की गई वॉल्वो बस सेवा में अब 48 बसें जुड़ चुकी हैं। अभी भी यही बसें निगम को संख्या के लिहाज से सबसे अधिक राजस्व दे रही हैं। इन बसों में से जुलाई में 16 बसों से अनुबंध समाप्त हो रहा है। 

यह समय परिवहन निगम के पीक सीजन का है। पूरे वर्ष में मई से लेकर अगस्त तक परिवहन निगम की सबसे अधिक आय होती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम को नई वॉल्वो बसें लेनी हैं। अभी तक निगम में जितनी भी वॉल्वो बसें हैं, वे अनुबंध के आधार पर संचालित हो रही हैं। 

हाल ही में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में वॉल्वो बसों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान परिवहन मंत्री ने निगम को स्वयं की बसें खरीदने के सुझाव दिया। अब इसी कड़ी में परिवहन निगम आगे बढ़ रहा है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि जल्द ही बसों के क्रय के संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से नेपाल के लिए सीधी बस सेवा होगी संचालित

यह भी पढ़ें: आजादी के 71 साल बाद मिली सड़क, जब बस आई तो उतारी आरती

य‍ह भी पढ़ें: बिना परमिट उत्तराखंड में नहीं चल पाएंगी दूसरे राज्यों की रोडवेज बसें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.