विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर Rishikesh में दर्दनाक हादसा, दोस्‍तों संग गंगा नहाने गया युवक; 25 फीट गहराई में मिला शव

Published: Fri, 14 Mar 2025 04:21 PM (IST)

Rishikesh News ऋषिकेश में होली के दिन एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के ...और पढ़ें

Rishikesh News: नीम बीच में नहाने आया युवक गंगा में डूबा। जागरण
Rishikesh News: नीम बीच में नहाने आया युवक गंगा में डूबा। जागरण

HighLights

  1. दोस्‍तों संग पहुंचा था गंगा नहाने
  2. मृतक के स्वजनों को सूचित किया

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Rishikesh News: आज दोपहर दोस्तों के साथ नीम बीच में नहाने आया एक युवक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे एसडीआरफ को सूचना मिली कि एक युवक गंगा में डूब गया है।

एसडीआरएफ के डीप डाइवर टीम के जवानों ने तुरंत सर्चिंग अभियान शुरू किया। करीब 20 से 25 फीट गहराई में डूबे युवक को निकाला गया। एसडीआरएफ ने युवक को अचेत अवस्था में मुनिकीरेती पुलिस के सुपुर्द किया, जिसे नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: पारे ने लगाई छलांग, तपिश करने लगी परेशान; 'गर्मी' ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड

बताया कि मृतक की पहचान संदीप थापा (21) पुत्र प्रकाश थापा निवासी घुंघटानी तल्ली तपोवन के रूप में हुई है। बताया कि मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया है।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

इमरजेंसी में आन कॉल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे डाक्टर

ऋषिकेश: होली पर आज शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय की इमरजेंसी में डाक्टर आन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी में सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। साथ ही पुलिस को भी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पत्र लिखा गया है। ऋषिकेश से मुनिकीरेती तक होली को लेकर पुलिस भी सतर्क है।होली की मस्ती में कई लोग चोटिल हो जाते हैं।

सार्वजनिक अवकाश के चलते आज होली पर ओपीडी बंद रहेगी। लेकिन इमरजेंसी खुली रहेगी। इमरजेंसी में इएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक आन कॉल हर समय उपलब्ध रहेंगे। जिससे मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। पिछले साल होली में इमरजेंसी में बवाल हो गया था।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड की जिस घाटी में पिछले दिनों पहुंचे थे PM Modi, वहां खोदाई में मिली ऐसी चीज; फटी रह गई देखने वालों की आंख

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष के लोग उपचार के लिए इमरजेंसी में पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए थे। इसके बाद बवाल हो गया था। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से अतिरिक्त व्यवस्था के लिए पत्र भेजा है।

सीएमएस डा. पीके चंदोला ने बताया कि इमरजेंसी में व्यवस्था रहेगी। आन कॉल आधार पर डाक्टर तैनात रहेंगे।

इंस्पेक्टर आरएस खोलिया ने बताया कि पिछले सालों में जिन मोहल्लों में विवाद की स्थिति रहती थी वहां सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंधन किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त करतीं रहेगी। मोहल्लों से लेकर हाईवे तक पुलिस की तैनाती की गई है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुनिकीरेती में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि गंगा तटों पर भी पुलिस नजर रख रही है।