Move to Jagran APP

कालसी चकराता व साहिया क्वानू मार्ग पर घंटों तक रहा जाम

संवाद सूत्र साहिया जौनसार-बावर की लाइफ लाइन कालसी-चकराता व साहिया-क्वानू मोटर मार्गो पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 07:22 PM (IST)
कालसी चकराता व साहिया क्वानू मार्ग पर घंटों तक रहा जाम
कालसी चकराता व साहिया क्वानू मार्ग पर घंटों तक रहा जाम

संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार-बावर की लाइफ लाइन कालसी-चकराता व साहिया-क्वानू मोटर मार्गो पर घंटों जाम लगा रहा। साहिया क्वानू मोटर मार्ग पर जाम में आपातकालीन सेवा 108 भी फंसी रही, जिसे घायल बाइक सवार को लेने जाना था। किसी तरह से लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आपातकालीन सेवा 108 को जाम से निकाला। वहीं, कालसी चकराता मोटर मार्ग पर साहिया क्षेत्र में पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

loksabha election banner

रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से भारी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। साहिया में पुराने पुल को तोड़कर बनाए जा रहे नए पुल की वजह से वैकल्पिक मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी। साहिया में बाजार के लोग जाम को किसी तरह से खुद ही खुलवाते रहे, लेकिन दिन भर खुलते बंद होते रहे रास्ते की वजह से स्थानीय लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। जाम खुलवाने को राजस्व पुलिस कर्मी नहीं आए। दरअसल साहिया साहिया मेन पुल पर निर्माण कार्य हो रहा है, मंडी बाईपास पर लोग आड़े तिरछे वहानों को खड़ा करके बाजार में चले जाते हैं, जिस कारण कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जाम लगा। कोई भी तहसील का कर्मचारी जाम खुलवाने नहीं आया, स्थानीय लोगों ने ही जाम को खुलवाने को मशक्कत की। ग्रामीण मनोज कुमार, सुभाष जोशी, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, नवीन सिंह, रोहित चौहान, नरेंद्र आदि का कहना है कि पटवारी तो कभी साहिया में लगे आड़े तिरछे वहानों को हटाने की जहमत नहीं उठाते और न ही जाम की समस्या हल करने के प्रति गंभीर है। उधर, तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल का कहना है कि साहिया में यातायात व्यवस्था सुधारने को दो होमगार्ड व राजस्व अनुसेवक की डयूटी लगायी गयी है। फिर भी जाम लगने पर संबंधित पटवारी का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। साहिया क्वानू मार्ग पर जाम में फंसी आपातकालीन सेवा 108

साहिया: साहिया बाजार क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को साहिया क्वानू मोटर मार्ग पर सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। जाम में आधे घंटे तक आपातकालीन सेवा 108 भी फंसी रही। लोगों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का आरोप है कि रोड पर स्थानीय वाहन चालक अपने निजी वाहनों को गलत पार्क कर देते हैं। तहसील प्रशासन बावजूद इसके कोई सुध नहीं ले रहा। नेवी ग्राम प्रधान मोहन लाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, अमर सिंह तोमर, सिन्हा सिंह, आनंद सिंह, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि साहिया क्वानू मार्ग पर पिछले कई दिनों से जाम लग रहा है। जब से अमलावा नदी का पुल तोड़ा गया है, तब से जाम ज्यादा ही लग रहा है। रविवार को भी जाम लगने पर साहिया के पटवारी को फोन किया गया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। तहसीलदार कालसी ने कहा कि इस समस्या से एसडीएम को अवगत कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.