विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिलचिलाती गर्मी व लू के थपेड़ों से निजात पाने को पहाड़ों की रानी मसूरी में उमड़े सैलानी, लेकिन जाम ने सताया

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 10:36 AM (IST)

रानी मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार जारी है। शनिवार को इससे सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी ...और पढ़ें

शनिवार को सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही
शनिवार को सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही

जागरण कार्यालय, मसूरी : देश के मैदानी भागों से चिलचिलाती गर्मी व लू के थपेड़ों से निजात पाने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार जारी है। शनिवार को भी शहर व आसपास के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। इससे सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।

पूरे दिन पर्यटकों की भीड़

कैम्पटी फाल, भट्टा फाल, कंपनी गार्डन गनहिल, मसूरी झील, जार्ज एवरेस्ट, धनोल्टी व बुराशंखण्डा में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही। यमुना ब्रिज पहुंचे पर्यटकों ने यमुना नदी के शीतल जल में डुबकियां लगाई। दिन ढलते ही लाइब्रेरी बाजार, कुलड़ी बाजार तथा पूरी मालरोड पर्यटकों से पट गई। लाइब्रेरी बाजार के बैंड स्टेंड व्यू प्वाइंट पर रात लगभग 12 बजे तक पर्यटक दून घाटी के विहंगम नजारे का लुत्फ उठाते रहे।

90 से 95 प्रतिशत तक पर्यटकों की आक्यूपेंशी

वहीं, किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक होते हुए कैम्पटी रोड तक लगभग छह किमी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंगते हुए चलते रहे। इससे स्थानीय लोग व सैलानी परेशान रहे। मसूरी धनोल्टी मार्ग पर भी पूरे दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। मसूरी होटल एसोसिएशन के महामंत्री अजय भार्गव ने बताया कि शाम तक शहर के होटलों में लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक पर्यटकों की आक्यूपेंशी दर्ज की गई है।