पर्यटन मंत्री ने राजाजी रॉयल्स रेस्टोरेंट का किया लोकार्पण, पर्वतीय शैली से भी परिचित होंगे पर्यटक
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चीला स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिजॉर्ट परिसर में 19.70 लाख की लागत से निर्मित राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट के बनने से यहां आने वाले पर्यटक पर्वतीय शैली से भी परिचित होंगे।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चीला स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिजॉर्ट परिसर में 19.70 लाख की लागत से निर्मित राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट के बनने से यहां आने वाले पर्यटक गढ़वाली और कुमांऊनी भोजन का लुफ्त उठाने के साथ साथ पर्वतीय शैली से भी परिचित होंगे।
गढ़वाल मंडल विकास-निगम के चीला स्थित रिजॉर्ट परिसर में शुक्रवार को पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने 19.70 लाख की लागत से निर्मित राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट का लोकार्पण किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन मंत्री महाराज ने पर्यटकों का आह्वान करते हुए कहा कि वह कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद चीला स्थित सुरम्य स्थान पर पहाड़ी शैली में बने इस रिजॉर्ट और राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट में आकर पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त भी अवश्य उठाएं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधन निदेशक डा. आशीष चौहान, जीएम पर्यटन और निर्माण रामजी शरण, सहायक अभियन्ता अजय दिवाकर, अवर अभियंता हरीश चौहान, आर्किटेक अतुल तिवारी, उदयन अग्रवाल सहित रिजॉर्ट के प्रबंधक बृजेश पाठक और सहायक प्रबंधक अजय कंडारी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- टिहरी और हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात, यहां बनाए जाएंगे श्रीदेव सुमन विवि के नए कैंपस
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें