विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े औद्योगिक समूह उत्‍तराखंड में निवेश को इच्छुक: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 08:49 PM (IST)

मुंबई में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देश के कई शीर्ष उद्योगपतियों ने मुलाकात कर उत्तराखंड में निवेश के प्रति रुचि प्रदर्शित की।

बड़े औद्योगिक समूह उत्‍तराखंड में निवेश को इच्छुक: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
बड़े औद्योगिक समूह उत्‍तराखंड में निवेश को इच्छुक: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुंबई में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देश के कई शीर्ष उद्योगपतियों ने मुलाकात कर उत्तराखंड में निवेश के प्रति रुचि प्रदर्शित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश करने वाले सभी उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी शिष्टाचार भेंट की।

शनिवार को मुंबई में मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध उद्योगपति पवन गोयनका, आदि गोदरेज, मोहनदास पाई व अजय पिरामल ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावना है। उत्तराखंड का शांत वातावरण एवं कुशल मानव संसाधन उद्योगों के लिए अनुकूल है। राज्य सरकार ने उद्यमियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सुविधा शुरू की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन पवन गोयनका ने कहा कि उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। हमारा समूह मेन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कार्य कर रहा है। उत्तराखंड को लेकर भी हमारी योजनाएं हैं, जिन पर कार्य चल रहा है। उन्होंने राज्य में हवाई सेवा को और बेहतर करने पर जोर दिया, ताकि उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में और अधिक निवेश हो सके।

गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज ने कहा कि उनका उत्तराखंड के भगवानपुर में प्लांट है। उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी निवेश की अपार संभावना है। मणिपाल एजुकेशन समूह के अध्यक्ष टीवी मोहनदास पाई ने कहा कि उत्तराखंड को हैंडीक्राफ्ट, आइटी एवं पर्यटन क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। उत्तराखंड को डिजिटल राज्य के रूप में विकसित करना चाहिए, इससे पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनका समूह हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: कॉरपोरेट टैक्स में कमी से उद्योग जगत को बड़ी राहत, पढ़िए पूरी खबर

हीरानंदानी समूह के एमडी निरंजन हीरानंदानी, पिरामल समूह के अध्यक्ष अजय पिरामल, मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य में निवेश के प्रति रुचि दिखाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, सचिव वित्त अमित नेगी, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, निदेशक आइटी अमित सिन्हा भी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: निवेशकों को आकर्षित करने कर्नाटक जाएंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।