Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 2nd January 2020: उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मनोरंजन के साथ ज्ञान का केंद्र बनेगा देहरादून जू, उत्तराखंड और असम के बीच होगा मुकाबला

उत्‍तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ जबकि अधिकांश मैदानी इलाकों में हुई बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 08:37 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 2nd January 2020: उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मनोरंजन के साथ ज्ञान का केंद्र बनेगा देहरादून जू,  उत्तराखंड और असम के बीच होगा मुकाबला
Top Dehradun News of the day, 2nd January 2020: उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मनोरंजन के साथ ज्ञान का केंद्र बनेगा देहरादून जू, उत्तराखंड और असम के बीच होगा मुकाबला

देहरादून, जेएनएन। गुरुवार को देहरादून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, उत्‍तराखंड के  ऊंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ, जबकि अधिकांश मैदानी इलाकों में हुई बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। दूसरी, देहरादून जू को केवल मनोरंजन के लिहाज से नहीं बल्कि ज्ञान के लिहाज से भी विकसित किया जा रहा है। यहां सैलानियों को वन्य जीवों से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी जाएंगी। और तीसरी, खेला जाएगा। मैच से पूर्व उत्तराखंड टीम ने गुरुवार को मैदान पर पांच घंटे अभ्यास किया। 

loksabha election banner

उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में हुआ हिमपात

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। ऊंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ, जबकि अधिकांश मैदानी इलाकों में हुई बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की ऊंची पहाड़ि‍यों पर बर्फ की चादर और मोटी हो गई है। जबकि, मसूरी के पास धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ि‍यों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। उधर, कुमाऊं में मानसरोवर यात्रा मार्ग भी बर्फ से लकदक हो गया है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

मनोरंजन के साथ ज्ञान का केंद्र बनेगा देहरादून जू

देहरादून जू को केवल मनोरंजन के लिहाज से नहीं बल्कि ज्ञान के लिहाज से भी विकसित किया जा रहा है। यहां सैलानियों को वन्य जीवों से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी जाएंगी। सांपों के बारे में लोगों में व्याप्त भ्रम को भी दूर किया जाएगा। यह बातें वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने सर्प बाड़े के उद्घाटन अवसर पर कहीं। गुरुवार को मालसी स्थित देहरादून जू में प्रदेश के पहले सर्प बाड़े का उद्घाटन किया गया। लोगों के मनोरंजन के साथ ही इस बाड़े में सांपों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी चस्पा की गई है। सर्प बाड़े (स्नेक हाउस) का उद्घाटन वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने बाड़े की सराहना करते हुए विभिन्न प्रजातियों के सांपों का अवलोकन किया और उनकी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों में वन विभाग की छवि अच्छी नहीं है, जिसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है। देहरादून जू में सर्प बाड़ा तैयार कर वन विभाग ने सराहनीय पहल की है। इस स्नेक हाउस से लोगों के मन में सांपों के प्रति व्याप्त भ्रम को भी दूर किया जाएगा और सांपों के बारे महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में उत्तराखंड और असम के बीच होगा मुकाबला

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और असम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पूर्व उत्तराखंड टीम ने गुरुवार को मैदान पर पांच घंटे अभ्यास किया। दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और असम के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जाएगा। जिसके लिए उत्तराखंड टीम ने कमर कस ली है। उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी टीम मैनेजर कुमार थापा ने बताया कि उत्तराखंड की टीम ने गुरुवार को स्टेडियम में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक अभ्यास किया। जिसमें टीम मुख्य कोच गुरशरण सिंह के निर्देशन में टीम ने मैदान पर नेट लगाकर गेंदबाजी, बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.