Move to Jagran APP

Coronavirus: तीन संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, पांच की रिपोर्ट निगेटिव Chamoli News

चमोली जिले में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। पांच संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 09:47 AM (IST)
Coronavirus: तीन संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, पांच की रिपोर्ट निगेटिव Chamoli News
Coronavirus: तीन संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, पांच की रिपोर्ट निगेटिव Chamoli News

गोपेश्वर, जेएनएन। चमोली जिले में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अभी तक आइसोलेशन वार्ड में सात लोग भर्ती हैं। वहीं, हल्द्वानी भेजी गई पांच संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। पांच संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

loksabha election banner

चमोली जिले में अभी तक कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है। कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर प्रशासन ने 38 लोगों को होम क्वारंटाइन किया। जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 3641 लोगों को होम होम क्वारंटाइन किया गया है, जिसमें से 2040 लोग 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर चुके हैं। अब 1601 लोग होम क्वारंटाइन में हैं। 

होम क्वारंटाइन लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गठित की गई हैं। जिले में अब तक 100 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन किया गया था। इसमें से 10 व्यक्तियों को निर्धारित अवधि पूरा करने पर छोड़ दिया गया है। जबकि, 90 अभी भी क्वारंटाइन में हैं। वहीं चमोली जिले में अभी तक 2623 ड्राई राशन किट बांटने के साथ 1416 लोगों को पका हुआ भोजन खिलाया गया है। पॉलीटेक्निक गौचर में बनाए गए रिलीफ सेंटर में 29 मजदूरों को रखा गया है।

तीन सैंपल जांच के लिए भेजे

पौड़ी जिले में पिछले तीन दिनों से कोई कोरोना संदिग्ध भर्ती नहीं हुआ है। वर्तमान में 12 संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। एसीएमओ डॉ. आशीष गुसाईं ने बताया कि 12 संदिग्ध मरीजों में 10 बेस अस्पताल श्रीनगर और दो जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती है। 

तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में 46 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इनमें एक गढ़वाल मंडल विकास निगम पौड़ी, पांच गढ़वाल मंडल विकास निगम श्रीनगर, एक गढ़वाल मंडल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार और 39 लोगों को गढ़वाल मंडल विकास निगम कौड़िया कैंप कोटद्वार में रखा गया है। 

इसके अलावा जिले में 101 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 10 संदिग्ध मरीजों में से एक का सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। यहां भर्ती संदिग्ध मरीज बैंजरों, बीरोंखाल गांवों के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह जयपुर और दिल्ली से गांव लौटकर आए थे।

आइसोलेशन वार्ड बनाने पर जताई सहमति

श्रीनगर गढ़वाल से लगभग 14 किमी दूर शाश्वत धाम स्थित लक्ष्मोलेश्वर महादेव मंदिर के अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने पर शाश्वत धाम समिति ने सहमति जताई है। समिति ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को पत्र लिखा है। शाश्वत धाम अस्पताल में 10 बेड के वार्ड के साथ ही डॉक्टरों के लिए दो कमरे भी उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: डोईवाला के तीन कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव Dehradun News

समिति के अध्यक्ष स्वामी अद्वैतानंद, सचिव स्वामी सत्यानंद की ओर से उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि यह अस्पताल आबादी से दूर होने के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखने के लिए उपयुक्त भी है। यहां से संक्रमण फैलने की संभावना भी नहीं है। समिति के अध्यक्ष स्वामी अद्वैतानंद ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर प्रशासन के कार्य में सहयोग देने के लिए शाश्वत धाम समिति ने यह निर्णय लेते हुए अपने अस्पताल को सेवा में प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना से जंग में जुटे कर्मचारियों को रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना जरूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.