विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIRF Ranking: ग्राफिक एरा तीसरी बार देश के टाप 100 विवि की सूची में शामिल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2022 12:53 AM (IST)

NIRF Rankingआज एनआइआरएफ के तहत देश के टाप 100 विवि की सूची जारी की गई। ग्राफिक एरा तीसरी बार देश ...और पढ़ें

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार ने लगातार तीसरी बार देश के टाप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार ने लगातार तीसरी बार देश के टाप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल।

जागरण संवाददाता, देहरादून: ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार ने लगातार तीसरी बार देश के टाप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश के शीर्ष विवि की सूची जारी की है। जिसमें ग्राफिक एरा का नाम शामिल होने पर विवि के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है। इसके उत्साह में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में देर रात तक गाने गाए और नृत्य किया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने इस सत्र में छात्र-छात्राओं के 50.17 लाख रुपये तक के पैकेज पर प्लेसमेंट और एक के बाद एक नई खोजों के जरिये राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई है। केंद्र सरकार की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है।

इस रैंकिंग में देशभर के टाप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को 74वां स्थान मिला है। इससे पहले वर्ष 2020 और 2021 में भी ग्राफिक एरा 100 टाप विवि की सूची में शामिल रहा है।

इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले देश के संस्थानों की सूची में ग्राफिक एरा को देश में 64वां स्थान मिला। जबकि मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले संस्थानों की सूची में देशभर में 65वां स्थान मिला। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला का शुक्रवार देर शाम देहरादून पहुंचने पर शिक्षकों ने इस सफलता के लिए उनका जोरदार स्वागत किया।

डा. कमल घनशाला ने कहा कि यह सफलता ग्राफिक एरा की शिक्षा की उच्च गुणवत्ता, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कोर्स तैयार करने, प्लेसमेंट में नए कीर्तिमान स्थापित करने, नई खोजों, लैब्स में दुनिया की सबसे नई टेक्नोलजी अपनाने और देश-विदेश में उच्च शिक्षित फैकल्टी का परिणाम है।

देश के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों में शुमार एम्स ऋषिकेश

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश को देश के चुनिंदा 50 चिकित्सा संस्थानों में 48 वां स्थान हासिल हुआ है। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने इसे पूरी टीम की मेहनत का फल बताया है।

शिक्षा मंत्रालयन ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) ने देश के सर्वोच्च 50 चिकित्सा संस्थानों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। जिसमें एम्स ऋषिकेश को 47.44 अंक हासिल हुए और उसने 48 वां स्थान प्राप्त किया।