विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम का सितम: दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 03 Nov 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 08:35 PM (IST)

दून व आसपास के क्षेत्रों में जल्द धुंध से निजात मिलने की संभावना नहीं है। हल्का कोहरा छाये रहने से ...और पढ़ें

मौसम का सितम: दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं
मौसम का सितम: दून में धुंध से जल्द निजात मिलने की उम्मीद नहीं

देहरादून, जेएनएन। दून व आसपास के क्षेत्रों में जल्द धुंध से निजात मिलने की संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्र हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में सुबह हल्का कोहरा छाये रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की संभावना है। उधर, अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में मुख्यत: आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। दून में अगले 24 से 48 घंटे में धुंध छाई रह सकती है। रविवार को दून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 व 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मसूरी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.3 व 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दीपावली के पटाखों के धुएं और अरब सागर में उठे सुपर साइक्लोन के प्रभाव से छाई धुंध का असर उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पर्यावरण एवं जल संरक्षण की मुहिम छेड़ेगा आरएसएस

यहां पहुंचने पर धुंध ठंडी होने से भारी और घनी हो गई है। धुंध के दो से तीन दिन अभी और रहने की संभावना है। शनिवार को भी दून समेत आसपास के क्षेत्र में धुंध छाई रही। जिससे दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। लोगों को भी धुंध की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: दून अस्पताल क्षेत्र में सांसों में घुला सर्वाधिक धुआं, पढ़िए पूरी खबर