विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: ठंड ने बरती नरमी, धूप खिलने से तापमान बढ़ा; बरकरार है शाम को ठंडी हवाओं का असर

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 24 Nov 2023 03:00 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं ...और पढ़ें

मौसम के मिजाज में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की नहीं आशंका
मौसम के मिजाज में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की नहीं आशंका

जागरण संवादादता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम पारे में कमी आने लगी है। जिससे सुबह-शाम तेजी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी रविवार और सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 

निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। देहरादून में गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। 

आगामी रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ सकती है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून , 26.4, 9.6 ऊधमसिंह नगर , 26.6, 10.4 मुक्तेश्वर , 15.4, 7.8 नई टिहरी , 19.4, 7.1