विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Investors Summit: इनवेस्टर्स समिट से चमकेगा पहाड़, CM धामी ने रखा दो लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 08 Jun 2023 07:32 AM (IST)

Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट में ...और पढ़ें

इन्वेस्टर समिट के जरिये दो लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
इन्वेस्टर समिट के जरिये दो लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड की तस्वीर अब बदलने लगी है। अब इस राज्य में हर तरह की सुविधाएं पर्यटकों को मिल रही हैं। इन सभी के बीच रोजगार की सुविधा भी उत्तराखंड के युवाओं को मिल रही है। लगातार बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर भी सरकार मुहैया करा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में निवेश के अवसरों को और बढ़ाने पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट में सरकार का लक्ष्य दो लाख करोड़ रुपये के निवेश को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढे, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि एवं औद्योगिक वातावरण का सृजन हो, इसके लिए लैंड बैंक तैयार कर सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया जा रहा है।

स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दे रही सरकार

बुधवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का शांत वातावरण उद्यमियों के सर्वथा अनुकूल है। पर्यटन, उद्योग, कृषि आदि महत्वपूर्ण विभागों पर नीति तैयार कर स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य के विकास के लिए आगामी 10 सालों का रोड मैप तैयार किया गया है।

राज्य की जीएसडीपी 25 प्रतिशत बढ़ी

सीएम धामी ने कहा कि बोधिसत्व विचार श्रृंखला के माध्यम से विषय विशेषज्ञों के सुझावों पर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। साथ ही जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं के निर्णयों को तत्परता से लागू करने के लिए धरातल पर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की जीएसडीपी 25 प्रतिशत बढ़ी है। राज्य का राजस्व दोगुना बढ़े, इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

फिल्मकारों के लिए उत्तराखंड पंसदीदा डेस्टिनेशन

उत्तराखंड में प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत पहाड़ियों के चलते पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसी सुंदरता के चलते उत्तराखंड डायरेक्ट और अभिनेताओं की पहली पसंद भी है। इसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्मांकन के लिए पूरा उत्तराखंड फिल्मकारों के लिए पंसदीदा डेस्टिनेशन है। पर्यटन के क्षेत्र में होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह भी आर्थिकी का मजबूत आधार है।

चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने की व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा विपरीत मौसम तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चुनौतीपूर्ण रहती है। सरकार ने इस चुनौती का सामना करने के लिए व्यवस्था बनाई है। अब तक 20 लाख श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। हिमाच्छादित क्षेत्र में होने वाली यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम की भांति मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। जागेश्वर धाम में इसका कार्य आरंभ किया गया है। इसके तहत 16 मंदिरों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।