विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमपीजी कॉलेज मसूरी छात्रसंघ चुनाव गतिरोध समाप्त 29 सितंबर को ही होंगे चुनाव

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:48 AM (IST)

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चल रहा गतिरोध आपसी सहमति से समाप्त हो गया है। अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का गतिरोध आपसी सहमति से खत्म।

  2. चुनाव अब निर्धारित तिथि 29 सितंबर को ही होंगे संपन्न।

  3. छात्र संगठनों की सहमति के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी।

जागरण कार्यालय, मसूरी। एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव को लेकर बीते शुक्रवार को हंगामे के बाद आज सभी के आपसी सहमति के बाद गतिरोध समाप्त हो गया तथा अब चुनाव नियत तिथि 29 सिंतबंर को ही संपन्न होंगे।
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत स्कूटनी में छात्रों के संगठनों के बीच विवाद पैदा हो गया था, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया रोक दी थी और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी। शनिवार को छात्र संगठनों की आपसी सहमति के बाद विवाद समाप्त हो गया।

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी 

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील पंवार तथा चुनाव अधिकारी अमिताभ भट्ट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कॉलेज में लिंगदोह समिति में द्वारा दी गई संस्तुतियों व उत्तराखंड शासन के यथा संशोधन के क्रम में महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में बैठक की गयी और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें- रायपुर विधानसभा में कांग्रेस को मिला बड़ा समर्थन, 200 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

ये नाम आए सामने

जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मनन शाही, विकास सिंह व विधांन्त थापली, सचिव पद पर अंकित रौंछेला, आशुतोष जोशी व प्रियांशु कंडारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए करिश्मा दुमोगा व संध्या प्रत्याशी है। अन्य तीन पदों के लिए मात्र एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव सिंह गुसाईं, सहसचिव पद के लिए ईशा व कोषाध्यक्ष पद के लिए सलोनी द्वारा नामांकन भरा गया था जो सही पाए गये।