Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ जेल के निर्माण की खुली राह, शासन ने जारी किए इतने करोड़ रुपये

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही पिथौरागढ़ जेल पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। शासन ने इसके लिए नौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इसके टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 03:34 PM (IST)
पिथौरागढ़ जेल के निर्माण की खुली राह, शासन ने जारी किए इतने करोड़ रुपये
प्रदेश में इस समय कैदियों की संख्या जेलों की क्षमता से कहीं अधिक है।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही पिथौरागढ़ जेल पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। शासन ने इसके लिए नौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इसके टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस जेल का निर्माण पर्वतीय शैली के अनुसार किया जाना है।

loksabha election banner

प्रदेश में इस समय कैदियों की संख्या जेलों की क्षमता से कहीं अधिक है। इसके लिए नई जेलों का निर्माण करना आवश्यक हो गया है। इसे देखते हुए प्रदेश में कुछ स्थानों पर नई जेल बनाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2017 में सरकार ने पिथौरागढ़ में नई जेल बनाने के लिए मंजूरी प्रदान की। इसके लिए वहां जमीन चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। शुरुआत में इसमें कुछ ही बैरक बनाए जाने प्रस्तावित थे। इनका निर्माण शुरू, हुआ तब तक इसकी लागत बढऩे की बात आई। ऐसे में इसका काम रुक गया। बीते वर्ष, यानी वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने नए सिरे से इसके निर्माण का निर्णय लिया। कहा गया कि इस जेल को पर्वतीय शैली के हिसाब से बनाया जाएगा व कैदियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त बैरक भी बनाए जाएंगे। इस नई जेल के निर्माण लागत 29.30 करोड़ आंकी गई। जेल के साथ ही इसमें जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास बनाया जाना भी प्रस्तावित किया गया।

यह भी पढ़ें: एम्स निदेशक रवि कांत बोले, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण जरूरी

बताया गया कि इस जेल में 60 पुरुष और 20 महिला बंदियों की क्षमता वाली बैरक बनाए जाएंगे। इसके अलावा किशोर बैरक, नियम तोडऩे वाले कैदियों के लिए एकांत कोठरी बनाई जाएगी। इसमें अलग रसोई, अस्पताल व पार्किंग आदि बनाया जाना भी प्रस्तावित किया गया। इस काम के लिए शासन ने नौ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी। इसके निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। जब तक यह प्रक्रिया पूरी होती, तब तक कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया और टेंडर का समय पूरा हो गया। अनलॉक के बाद नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए गए। अब जल्द ही इसके निर्माण को कार्य आवंटन करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: फिल्‍म तड़प की शूटिंग के लिए अभिनेता अहान शेट्टी पहुंचे मसूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.