यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Badrinath Dham से दर्शन करके लौट रहे तेलंगाना के यात्रियों की बस हादसे का शिकार, कई घायल
Badrinath Dham Yatra 2024 बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस मंगलवार की सुबह कौड़ियाला के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Badrinath Dham Yatra 2024: बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस मंगलवार की सुबह कौड़ियाला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं। सभी की स्थिति सामान्य है, इन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।
ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस
मंगलवार की सुबह बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश लौट रही एक बस कौड़ियाला के समीप ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस बस में तेलंगाना के 28 यात्री सवार थे।
चार लोग घायल
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं, सभी की स्थिति सामान्य है। घायल प्रियंका (34 वर्ष) पत्नी महेश्वरी, उमा महेश्वर (44 वर्ष) पुत्र राघवदुले, के दिनेश (40 वर्ष) पुत्र यादगिरी, प्रभाकरण (60 वर्ष) पुत्र गुरूपदम और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
स्कूटी खाई में गिरी एक की मौत, युवक घायल
ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर एक स्कूटी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार को नीलकंठ मार्ग पर गरुड़चट्टी से 500 मीटर आगे नदी की तरफ एक स्कूटी के गिरने की सूचना पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर नदी किनारे से स्कूटी तथा दो व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। जिन्हें लक्ष्मण झूला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश सिंह पयाल (40 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह पायल निवासी आमडी, नीलकंठ थाना लक्ष्मणझूला को मृत घोषित कर दिया।
जबकि रणधीर कुमार फौगाट (26 वर्ष) पुत्र प्रमोद चौधरी निवासी इंद्रपुरी पोस्ट पीपला भोला रोड मेरठ उत्तर प्रदेश घायल है। युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।