विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की टिहरी झील बनेगी वैश्विक पर्यटन हब, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Published: Thu, 14 May 2026 12:45 PM (IST)

टिहरी झील को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जिसमें वेलनेस और साहसिक खेल गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा।

वेलनेस, साहसिक खेल जैसी गतिविधियों की योजना बनाने को होगी कंसल्टेंट की नियुक्ति। फाइल फोटो

वेलनेस, साहसिक खेल जैसी गतिविधियों की योजना बनाने को होगी कंसल्टेंट की नियुक्ति। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। टिहरी जलविद्युत परियोजना की 42 वर्ग किलोमीटर में फैली झील को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की तैयारी है। उसे वैश्विक पर्यटन के साथ ही वेलनेस, साहसिक खेल जैसी गतिविधियों का हब बनाने की योजना के दृष्टिगत अब कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी।

कैबिनेट की बैठक में भी पर्यटन विभाग की ओर से रखे गए इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सैद्धांतिक सहमति दे दी गई। अब शासन स्तर से जल्द ही कंसल्टेंट की नियुक्ति के दृष्टिगत कवायद प्रारंभ की जाएगी।

झील के चारों ओर लगभग 77 किलोमीटर लंबी रिंग रोड

टिहरी में भागीरथी नदी पर बनी यह विशाल झील सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। इसे देखते हुए सरकार ने भी इसे अब वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की ठानी है। इसी कड़ी में झील के चारों ओर लगभग 77 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, सड़क के साथ फुटपाथ व साइकिल ट्रेक भी प्रस्तावित है।

झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्कीइंग, पैरासेलिंग जैसी जल क्रीड़ाओं का आयोजन भी वहां समय-समय पर किया जा रहा है। इससे टिहरी झील को साहसिक खेल मानचित्र पर पहचान मिली है। यही नहीं, टिहरी झील में सी-प्लेन का सफल ट्रायल भी हो चुका है।

इसके साथ ही सरकार अब टिहरी झील के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इसमें पर्यटन, वेलनेस, सड़क, जलक्रीड़ा, होम स्टे, ईको टूरिज्म पर विशेष जोर रहेगा। इन गतिविधियों की ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जानी है, जो इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई। कहा गया कि इस पहल के पीछे सरकार का उद्देश्य टिहरी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा टिहरी झील क्षेत्र, धामी सरकार ने तैयार किया मास्टरप्लान

यह भी पढ़ें- टिहरी झील में मालदीप की तर्ज पर तैयार किए लग्जरी फ्लोटिंग हट्स, एक रात में ठहर सकते हैं 40 पर्यटक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।