विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुडुचेरी पर जीत के साथ ग्रुप ई में टॉप पर उत्तराखंड

By Edited By:
Published: Mon, 25 Feb 2019 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 10:28 AM (IST)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड ने पुडुचेरी को दस रनों से हराकर ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप ई में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

पुडुचेरी पर जीत के साथ ग्रुप ई में टॉप पर उत्तराखंड
पुडुचेरी पर जीत के साथ ग्रुप ई में टॉप पर उत्तराखंड

देहरादून, जेएनएन। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड ने पुडुचेरी को दस रनों से हराकर ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप ई में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उत्तराखंड के सन्नी राणा, सन्नी कश्यप व हिमांशु बिष्ट ने दो-दो विकेट चटकाए।
नई दिल्ली के पालम स्थित एयरफोर्स ग्राउंड पर उत्तराखंड व पुडुचेरी के बीच मुकाबला खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम को कप्तान रजत भाटिया व करनवीर कौशल ने सधी शुरुआत दिलाई। चौथे ओवर में करनवीर 12 रनों पर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद सौरभ रावत भी 12 रन पर रन आउट हुए। शिवम खुराना 29 व विजय शर्मा ने नाबाद 30 रनों की पारी खेल टीम ने छह विकेट गंवाकर 141 रन बनाए। गिरीश रतूड़ी ने 16 रनों की पारी खेली। पुडुचेरी के लिए फबीद अहमद ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम को पारी की दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रोहित बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्यक्रम में पीके डोगर व टी सरगुनाम ने पारी को आगे बढ़ाते हुए चौथे विकेट के 54 रनों की साझेदारी बनाई। टीम के 90 रनों के योग पर टी सरगुनाम 26 रन पर पवेलियन लौटे।
पुडुचेरी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सकी। जिससे उत्तराखंड ने दस रनों से मुकाबले को जीत लिया। उत्तराखंड के लिए सन्नी राणा, सन्नी कश्यप व हिमांशु बिष्ट ने दो-दो विकेट चटकाए।
ग्रुप ई में टॉप पर उत्तराखंड
पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेल रही उत्तराखंड की टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस ट्रॉफी में उत्तराखंड को ग्रुप ई में रखा गया है। तीन मैच में जीत के साथ उत्तराखंड को 12 अंक मिले हैं। जिससे वह पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र व तीसरे पर सर्विसेज काबिज है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने आयरलैंड का 3-0 से किया सफाया, मोहमद नबी ने खेली आतिशी पारी

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के दौरान अफगानी दर्शक बोले, हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद

यह भी पढ़ें: ये छात्र बंद आंखों से शतरंज का घोड़ा दौड़ाकर मनवा रहे अपना लोहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।