विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में प्राइवेट नंबर में दौड़ रही टैक्सी का काटा चालान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2021 09:30 AM (IST)

नियमों की धज्जियां उड़ाकर सफेद नंबर प्लेट में दौड़ने वाली टैक्सी पर परिवहन विभाग ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर ...और पढ़ें

प्राइवेट नंबर में दौड़ रही सरकारी विभाग में लगी टैक्सी का किया गया चालान।
प्राइवेट नंबर में दौड़ रही सरकारी विभाग में लगी टैक्सी का किया गया चालान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नियमों की धज्जियां उड़ाकर सफेद नंबर प्लेट में दौड़ने वाली टैक्सी पर परिवहन विभाग ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग ने नौ टैक्सी के चालान किए और सभी वाहन सरकारी विभागों में अनुबंध पर लगे हुए थे। यहां तक की इन वाहनों पर उत्तराखंड सरकार व उत्तराखंड शासन के स्टीकर भी लगे हुए थे।

परिवहन विभाग के नियमानुसार प्राइवेट वाहन पर सफेद नंबर प्लेट व व्यावसायिक वाहन पर पीली नंबर प्लेट होती है। अक्सर टोल देने से बचने के लिए टैक्सी संचालक पीली नंबर प्लेट हटाकर सफेद नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं, सरकारी विभागों में लगने वाली ज्यादातर टैक्सी भी सफेद नंबर प्लेट लगाकर दौड़ती हैं। पहले परिवहन विभाग भी इन पर आंखें मूंद लेता था, लेकिन आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी के आदेश पर बुधवार से ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई। टीमों ने कैंट रोड समेत हाथीबड़कला, राजपुर रोड, ईसी रोड आदि पर अभियान चलाकर ऐसी टैक्सी के चालान किए। आरटीओ सैनी ने बताया कि पहली बार पांच सौ रुपये का चालान किया गया है। अगर दूसरी बार संबंधित वाहन को इसी आरोप में पकड़ा गया तो परमिट के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सॉफ्टवेयर में नंबर किए ब्लॉक

आरटीओ संदीप सैनी के आदेश पर सभी टैक्सी के नंबर परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेयर में ब्लॉक कर दिए गए हैं। जब तक यह वाहन चालान भुगतान नहीं करते और पीली नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे, इनकी फिटनेस या टैक्स का कार्य बाधित रहेगा।

यह भी पढ़ें-देहरादून में प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।