यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबाल टर्फ की सौगात, राष्ट्रीय खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को धनराशि जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 320 खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सिंथेटिक ट्रैक व फुटबॉल ग्राउंड टर्फ बनाने की घोषणा ...और पढ़ें

HighLights
- 320 खिलाड़ियों को 16 करोड़ का पुरस्कार
- सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल टर्फ की घोषणा
- मानसी और अरशद को नौकरी का तोहफा
जागरण संवाददाता, देहरादून । मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तकरीबन 320 खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउंड टर्फ एवं परेड ग्राउंड में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रेसवाक खिलाड़ी मानसी नेगी को खेल विभाग में सहायक खेल प्रशिक्षक एवं जिन्मास्टिक खिलाड़ी मोहम्मद अरशद को पुलिस आरक्षी का नियुक्ति पत्र दिया दिया। इसके साथ ही सरकार की खेल गतिविधियों को लेकर विभिन्न उलब्धियां गिनाई।
शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीर्पज हाल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षकों को तकरीबन 16 करोड़ की धनराशि चैक दिए गए। पेरिस ओलंपिक 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत, मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी एवं अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 3,900 एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2,199 खिलाड़ियों को प्रतिमाह दिए जाने वाली छावृत्ति की पांच करोड़ की धनराशि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 2030 में राष्ट्रमंडल खेल को लेकर सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न खेलों में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इसको लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कहा राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार 7वां स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के माध्यम से देश, खेल, संस्कृति को प्रोत्साहित करने की उपलब्धियां गिनाई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
2036 ओलंपिक में यदि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। तो प्रदेश में तैयार किए गए खेल ढांचे की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने बेहतर तैयारी के साथ ही ओलंपिक में अधिक से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विशेष प्रमुख खेल सचिव आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
