विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वच्छता में खरी उतरी पहाड़ों की रानी मसूरी, उत्तराखंड में पहला और देश में 91वां स्थान किया हासिल

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 01:41 PM (IST)

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत 25 से 50 हजार जनसंख्या वाले शहरों में पहाड़ों की रानी मसूरी ने उत्तराखंड में ...और पढ़ें

मसूरी ने उत्तराखंड में पहला और देश में 91वां स्थान किया हासिल।
मसूरी ने उत्तराखंड में पहला और देश में 91वां स्थान किया हासिल।

जागरण कार्यालय, मसूरी। Swachh Survekshan 2021 भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत 25 से 50 हजार जनसंख्या वाले शहरों में पहाड़ों की रानी मसूरी ने उत्तराखंड में पहला तथा देश में 91वां स्थान हासिल किया है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए शहरवासियों, स्वच्छता अभियान से जुड़े विभिन्न संगठनों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

पालिकाध्यक्ष ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मसूरी के लिए गर्व की बात है। बताया कि स्वच्छता अभियान को और मजबूती प्रदान करने के लिये पालिका की ओर से सफाई कर्मचारियों को स्मार्टफोन दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को 84 को स्मार्टफोन वितरित किए गए। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा है कि इस उपलब्धि के बादपर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वैलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रखने होंगे और इस अभियान में शहर के हर एक नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है। स्वच्छता अभियान की सहयोगी हिलदारी के सीईओ अरविंद शुक्ला ने कहा कि मसूरी को उत्तर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के अभियान की शुरुआत नेस्ले इंडिया द्वारा की गई थी, जिसको कीन संस्था, नगर पालिका परिषद मसूरी व शहरवासियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। इसी के बदौलत मसूरी को आज स्वच्छता सर्वे में पहला स्थान मिला है।

क्षेत्रवासियों को वितरित की मेडिकल किट

मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन की ओर से दीपलोक स्थित राम मंदिर में क्षेत्रवासियों को मेडिकल किट का वितरण किया गया। इस दौरान टर्निंग प्वाइंट स्कूल के 10 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को एप्रोप्रिएट टेक्नोलाजी इंडिया क्रिप्टो रिलीज इंडिया के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए अभियान चलाया चाहिए। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, सुभाष चंद्र शतपथी, अतुल जैन, टर्निंग प्वाइंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका चौधरी, एसपी सिंह, जितेंद्र डंडोना, घनश्याम वर्मा, अरुणा चावला, पार्षद संगीता गुप्ता, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Swachh Survekshan 2021: पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड सबस स्वच्छ, हिमाचल को पीछे छोड़ बना नंबर वन