सर्जिकल स्ट्राइक डे पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आपत्ति जताई है।
By Edited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 03:59 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र के इस रवैये का विरोध करेगी। यूजीसी ने 29 सितंबर को सर्जिकल डे मनाने का फरमान जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सेना और सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिकरण से दूर रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार हर संवेदनशील मुद्दे को राजनीति के चश्मे से देख रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध करेगी। सर्जिकल डे के राजनीतिकरण से बचा जाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें