Move to Jagran APP

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को बनाया जाएगा ई-विधानसभा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जाएगा। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 09:32 PM (IST)
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को बनाया जाएगा ई-विधानसभा : मुख्यमंत्री

देहरादून, जेएनएन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जाएगा। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति एवं जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमें जनभागीदारी से प्रयास करने होंगे। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि पर्यावरण और मानव के बीच कैसे संतुलन बना रहे, इस दिशा में अनुसंधान की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य की पर्यावरण रिपोर्ट की बुक का विमोचन भी किया।

गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने ई-कैबिनेट की शुरूआत की है। हमने अपने आफिसों को ई-आफिस बनाने का निर्णय लिया। अभी 17 कार्यालय, ई-आफिस हो गए हैं। प्रयास है कि राज्य के ब्लाक स्तर तक जितने भी कार्यालय हैं, इनको ई-आफिस बनाया जाए।

हरेला पर्व पर फिजीकल डिस्टेंस रखते हुए व्यापक स्तर पर पौधरोपण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हरेला पर्व पर फिजीकल डिस्टेंस का पालन करते हुए व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर पौध रोपण के लिए जन सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने जनपदों में नदियों, नौलों, एवं जल के स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में कार्य करें। राज्य सरकार ने मिशन रिस्पना टू ऋषिपर्णा एवं कोसी के पुनर्जीवन का लक्ष्य रखा है। रिस्पना नदी के लिए आइआइटी रूड़की ने प्रोजक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस अभियान के तहत मिशन मोड में कार्य किया जाएगा।

भारत में जैव विविधता को बनाये रखने में उत्तराखंड का अहम योगदान

वन एवं पर्यावरण मंत्री डा हरक सिंह रावत ने कहा कि भारत में जैव विविधता को बनाए रखने में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखण्ड में देश की 28 प्रतिशत जैव विविधता पाई जाती है। यहां की जैव विविधता का प्रभाव भारत ही नहीं अपितू संपूर्ण विश्व पर पड़ता है। प्रकृति हमें सब कुछ देती है। मानव को प्रकृति के साथ पूरा संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा। पर्यावरण संतुलन के लिए लोगों में सजगता होना बहुत जरूरी है। हम छोटे-छोटे प्रयासों से भी इस दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। हम भावी पीढ़ी को कैसा पर्यावरण देना चाहते हैं, यह हम पर निर्भर है।

बैठक में जानकारी दी गई कि झाझरा, देहरादून में ‘आनंद वन’ के नाम से सिटी फारेस्ट विकसित किया जा रहा है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रत्येक जनपद के लिए जनपद स्तरीय प्रदूषण नियंत्रण मैनेजमेंट प्लान बनाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम जैव विविधता है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बताएं क्या चारों धामों में भी कोरोना भेजना चाहते हैं : सूर्यकांत धस्माना

बैठक में मुख्यमंत्री के आइटी सलाहकार रविंद्र दत्त, प्रमुख सचिव वन आनन्द वर्द्धन, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी, प्रमुख वन संरक्षक जयराज, निदेशक उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सुबुद्धि आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत सदस्य संगठन ने कहा- जिला नियोजन समिति के चुनाव कराएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.