Move to Jagran APP

पति को फोन पर सूचना देकर महिला ने दी जान Dehradun News

जान देने से पहले महिला ने पति को फोन कर सूचना दी कि वह घर से दूर निकल गई है और जान दे रही है। इसके बाद फोन बंद कर दिया। सुबह महिला का शव पेड़ से लटका मिला।

By Edited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 12:45 PM (IST)
पति को फोन पर सूचना देकर महिला ने दी जान Dehradun News
पति को फोन पर सूचना देकर महिला ने दी जान Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। मानसिक रूप से परेशान चल रही अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार जान देने से पहले महिला ने पति को फोन कर सूचना दी कि वह घर से दूर निकल गई है और जान दे रही है। इसके बाद फोन बंद कर दिया। सुबह महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

loksabha election banner

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव प्रीतम रोड संस्कृत महाविद्यालय के पास पेड़ पर लटका हुआ है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर महिला का शव नीचे उतारा। इस बीच महिला को लेकर सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दी गई। इस पर नेहरू कॉलोनी थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की बात पता चली। 

परिजनों को मौके पर बुलाया तो महिला की शिनाख्त बसंती देवी (59) पत्नी जगत सिंह ठाकुर निवासी नैनी सैनी, पिथौरागढ़, हाल नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई। महिला के पुत्र रोशन सिंह ठाकुर व बहू निर्मला ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से मानसिक तनाव में थीं। दून के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात ढाई बजे महिला ने पति को फोन किया था। महिला घर से ही साड़ी भी साथ ले गई थी। इसके बाद साड़ी के फंदे में पेड़ पर झूल गई। 

तनाव में चल रही विवाहिता पंखे से झूली वसंत विहार क्षेत्र के पितांबरपुर में एक विवाहिता ने पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस के अनुसार भावना थापा (35) पत्नी विशाल थापा निवासी पिताबरपुर, पिछले कुछ सालों से मानसिक तनाव में चल रही थीं। भावना का पति विशाल थापा गुजरात में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार को भावना थापा अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात को करीब दो बजे के बाद महिला पंखे से लटक गई। आवाज आई तो बच्चे उठ गए। मां को पंखे में लटकता देख बच्चों में कोहराम मच गया। 

परिवार के अन्य लोग महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी। महिला का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 

पांच दिन में आठ लोगों ने दी जान 

जनपद में पांच दिन में आठ लोगों ने जान दे दी। इसमें 30 जुलाई को देहरादून में तीन लोग, एक अगस्त को ऋषिकेश में प्रेमी जोड़े ने व उसी दिन प्रेमनगर में युवा कारोबारी ने दी जान दे दी। शनिवार को दो महिलाओं ने जान दे दी। लगातार सुसाइड की इन घटनाओं से मानसिक रोगियों को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में एक विवाहिता ने प्रेमी संग फांसी लगाई, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

यह भी पढ़ें: मां की डांट से नाराज किशोरी ने पंखे से लटककर दी जान

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.