यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विकासनगर: मकान में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; सारा सामान जलकर स्वाहा
हरबर्टपुर में पांवटा रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई। इससे हजारों का सामान स्वाहा हो गया।पड़ोसी के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, विकासनगर। हरबर्टपुर में पांवटा रोड पर मकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घर में मौजूद परिवार के चार लोग आग लगते ही बाहर भाग गए थे, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग से पड़ोस के मकान को भी नुकसान पहुंचा। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सभासद ने तहसील प्रशासन से पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हरबर्टपुर में पांवटा रोड पर खाले के समीप सुभाष चंद का मकान है। जिसमें रात के करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। धुएं के कारण परिवार के लोग नींद खुल गई और वह बाहर भाग गए। आग देखकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए और आग बुझाने के बाल्टियों और पाइप से से पानी डालना शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद पुलिस व अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंच गई।
.jpg)
टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया था। आग की वजह से पड़ोसी ब्रहमपाल के मकान को भी नुकसान पहुंचा। रविवार को नगर पालिका हरबर्टपुर के सभासद भाजपा सभासद विपुल अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए तहसील प्रशासन से बात की। सभासद ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक जांच में कारण शार्ट सर्किट आया है। मौका मुआयने के दौरान बबिता, रचना, लता, ममता आदि मौजूद रहे।
