विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयुष में दाखिले को युवाओं का टोटा, अभी खाली हैं इतनी सीटें

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 29 Oct 2018 10:28 AM (IST)

आयुष प्रदेश में भी बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस में दाखिले के लिए युवा नहीं मिल रहे। राज्य कोटा की 327 व अखिल भारतीय कोटा की 274 सीट भरी जानी हैं।

आयुष में दाखिले को युवाओं का टोटा, अभी खाली हैं इतनी सीटें
आयुष में दाखिले को युवाओं का टोटा, अभी खाली हैं इतनी सीटें

देहरादून, [जेएनएन]: आयुष प्रदेश में भी बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस में दाखिले के लिए युवा नहीं मिल रहे। ये विडंबना ही है कि मॉपअप राउंड में महज 157 ही पंजीकरण हुए हैं। जबकि राज्य कोटा की 327 व अखिल भारतीय कोटा की 274 सीट भरी जानी हैं। इस दशा में पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवंटित होने के बाद भी 445 सीटें रिक्त रह जाएंगी। आयुष-यूजी में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। 

इन हालात के पीछे मान्यता पर स्थिति स्पष्ट न होना वजह है। इसी कारण कई निजी कॉलेज दो चरणों की काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाए थे। अब कोर्ट के आदेश पर इन्हें मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग में शामिल किया गया है। जो रिक्त सीटें बची हैं, वह ज्यादातर निजी कॉलेजों में ही हैं। उधर, कुछ निजी कॉलेज मैनेजमेंट कोटा की सीटों की अलग से परीक्षा कराने के लिए कोर्ट गए हुए हैं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं आया है। आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार अधाना ने बताया कि 157 अभ्यर्थियों ने मॉपअप राउंड में पंजीकरण कराया है। इन्हें सोमवार को सीटें आवंटित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दाखिले की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। मंत्रालय की ओर से यदि दाखिले की तारीख बढ़ाई जाती है तो काउंसिलिंग के अन्य राउंड आयोजित कराए जाएंगे।

मॉपअप राउंड में सीटों की स्थिति 

राज्य कोटा 

बीएएमएस-270

बीएचएमएस-17 

बीयूएमएस-30 

अखिल भारतीय कोटा 

बीएएमएस-206 

बीएचएमएस-22 

बीयूएमएस-30 

यह भी पढ़ें: महाविद्यालयों के हजारों छात्रों को राहत, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: तीसरे दिन भी नहीं लौटे श्रीनगर एनआइटी छात्र, अभिभावक भी अड़े