Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे छात्रों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:47 AM (IST)

    देहरादून से पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे दो छात्रों की कार किमाड़ी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल है।

    पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे छात्रों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

    देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून से पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे दो छात्रों की कार किमाड़ी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। खाई में कार के पेड़ से टकराने के कारण दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। घायल छात्र को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के अनुसार, आकाश (21) पुत्र संजय व सागर कंबोज (25) पुत्र विनोद कुमार दोनों ग्राम शेरपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रहने वाले हैं। आकाश सहारनपुर में ही एनीमेशन का कोर्स कर रहा था, जबकि सागर आइटीआइ कर चुका है। 

    दोनों सहारनपुर से कार से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मसूरी जाते समय किमाड़ी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं। 

    स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। जबकि सागर को तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

    वाहन डंपर से टकराया, दो घायल

    पांवटा हाइवे पर देर रात तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन (लोडर) ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। दोनों को प्रेमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि लोडर की रफ्तार काफी तेज थी। घायलों की पहचान ललित पुत्र जंग बहादुर निवासी चूना भट्ठा, रायपुर व कमलेश के रूप में हुई है। लोडर ललित चला रहा था।

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; तीन घायल

    यह भी पढ़ें: खड़े ट्रक में पीछे से टकराया दूसरा ट्रक, एक दी मौत; दो घायल

    यह भी पढ़ें: काशीपुर में सड़क हादसे में सगे दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत

    comedy show banner
    comedy show banner