विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की जलालपुर पथराव : धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी दिनचर्या, अधिकांश दुकानें खुलीं, स्कूलों में भी चहल-पहल

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Thu, 21 Apr 2022 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2022 12:23 PM (IST)

16 अप्रैल हुए पथराव एवं आगजनी के बाद से डाडा जलालपुर गांव में बना हुआ तनाव अब कम होना शुरू ...और पढ़ें

रुड़की जलालपुर पथराव के बाद अबपटरी पर लौटने लगी दिनचर्या
रुड़की जलालपुर पथराव के बाद अबपटरी पर लौटने लगी दिनचर्या

जागरण संवाददाता, रुड़की: हरिद्वार जिले के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा पर 16 अप्रैल हुए पथराव एवं आगजनी के बाद से गांव में बना हुआ तनाव अब कम होना शुरू हो गया है। अब तक इस मामले में 14 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पटरी पर लौटने लगी दिनचर्या

पुलिस प्रशासन गांव में शांति बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे ग्रामीणों की दिनचर्या पटरी पर लौटने लगी है। इस मौसम में कृषि कार्य अधिक होने के चलते किसान भी अब खेतों में फसल को समेटने में लग गए हैं। गेहूं की थ्रेसिंग चल रही है।

साथ ही गांव की जिन गलियों में सन्नाटा बना हुआ था, अब वहां चहल-पहल शुरू हो गई है। गांव की अधिकांश दुकानें भी अब खुलना शुरू हो गई हैं। स्कूलों में भी बुधवार की तुलना में गरुवार को अधिक चहल-पहल दिखाई दी है।

गांव के ऋषिपाल, रमेशचंद और प्रेमचंद सैनी आदि ने बताया कि अब गांव का माहौल सामान्य हो रहा है। सभी को चाहिए कि वह भाई चारा बनाए रखें। वहीं थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।