विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार : हनुमान जयंती पर निकाली जा रही थी शोभायात्रा कि तभी शुरू हो गया पथराव, आगजनी और तोड़फोड़, तस्‍वीरों में पूरा घटनाक्रम

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2022 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2022 11:32 AM (IST)

गांव में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है। पथराव में 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए हैं। दिल्ली ...और पढ़ें

भगवानपुर क्षेत्र में पथराव में 10 से अधिक व्यक्ति घायल
भगवानपुर क्षेत्र में पथराव में 10 से अधिक व्यक्ति घायल

जागरण टीम, भगवानपुर(हरिद्वार): हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर डाडा जलालपुर गांव में एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। गांव में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है।

बवाल शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे तक चला। पुलिस के समझाने बुझाने और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शोभा यात्रा पूरी हुई।

शासन ने दिल्ली और भगवानपुर क्षेत्र में हुई घटनाओं के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने चार वाहनों में आग लगा दी और दूध के वाहन में तोडफ़ोड़ की। फिलहाल क्षेत्र में शांति है। पुलिस घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जता रही है।

एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शोभा यात्रा पर पथराव करने के मामले में करीब 14 नामजद समेत 150 से 200 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। वहीं 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना शनिवार देर शाम की है। जिसमें रुड़की के पास भगवानपुर थाने के अंतर्गत डाडा पट्टी गांव से बजरंग दल के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ शोभायात्रा निकाल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक जब शोभायात्रा एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रही थी तो यात्रा में शामिल कुछ व्यक्तियों ने आतिशबाजी की। इस बीच पथराव शुरू हो गया और भगदड़ मच गई।

पथराव में 10 व्यक्तियों समेत शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी घायल हो गए। वाहनों को आग लगाने के साथ तोडफ़ोड़ भी की गई। आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

यह भी देखें:- PICS : हरिद्वार में शोभायात्रा पर पथराव के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, देहरादून में भी धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आए आमने-सामने