विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PICS : हरिद्वार में शोभायात्रा पर पथराव के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, देहरादून में भी धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आए आमने-सामने

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2022 08:49 AM (IST)

शासन ने दिल्ली और भगवानपुर क्षेत्र में हुई घटनाओं के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

देहरादून में धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।
देहरादून में धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।

जागरण संवाददाता, देहरादून : हरिद्वार जिले के भगवानपुर में शोभायात्रा पर किए गए पथराव के बाद देहरादून सहित पूरे उत्‍तराखंड में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं शासन ने दिल्ली और भगवानपुर क्षेत्र में हुई घटनाओं के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरी स्थिति पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने भ्‍भ भी पुलिस अधीक्षक (शहर), क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें। कहीं भी भीड़ एकत्र न होने दें।

(देहरादून में धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।)

इंटेलीजेंस भी अलर्ट मोड पर

इसके अलावा शहर में अलग-अलग पीएसी तैनात की गई है। वहीं थानों में तैनात पीएसी जवानों को गश्त करने को कहा गया है। इंटेलीजेंस को भी अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि अभी जिले में माहौल शांत है। यदि जरूरत पड़ी तो फ्लैग मार्च किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करें।

(देहरादून में धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।)

देहरादून में रैली के दौरान आमने-सामने आए दो पक्ष

वहीं शनिवार को राजधानी देहरादून में तहसील चौक पर एक धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। हनुमान जयंती पर हिंदू संगठनों की ओर से शनिवार को दुपहिया रैली का कार्यक्रम तय था।

(देहरादून में धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।)

दोपहर करीब दो बजे रैली प्रिंस चौक से दर्शन लाल चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तहसील चौक के निकट दूसरे पक्ष के लोग अपने धार्मिक स्थल की ओर जा रहे थे। इस बीच दोनों ही पक्ष आमने सामने आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही तहसील चौक पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था।

(देहरादून में धार्मिक रैली के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।)

सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोबाल भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। दूसरी ओर रैली के चलते प्रिंस चौक, तहसील चौक व दर्शन लाल चौक पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। हालांकि, रैली को देखते हुए हर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम से निपटने के लिए स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें :- हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव, उत्‍तराखंड में जारी किया गया हाई अलर्ट