विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की में अतिक्रमण हटाने गए बुलडोजर पर बरसाए पत्थर, चालक को पीटा; टिनशेड से एक दुकानदार के गिरने पर हुआ विवाद

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 26 May 2022 04:46 PM (IST)

नगर निगम रुड़की इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। एक दिन पहले यानी बुधवार को बीटी गंज ...और पढ़ें

वहां मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया।
वहां मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया।

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी तयशुदा कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टिनशेड पर चढ़कर सामान आदि उतार रहा एक युवक नीचे गिर गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने नगर निगम के बुलडोजर पर पत्थर और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। यहां तक कि चालक को भी असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर पर चढ़कर पीटा। बवाल के बाद नगर निगम की टीम वापस लौट आई। नगर निगम की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

टिनशेड अचानक टूटने से दुकानदार नीचे गिर गया

नगर निगम रुड़की इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। एक दिन पहले यानी बुधवार को बीटी गंज बाजार से अतिक्रमण हटाया गया था। गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम की टीम पुरानी तहसील मच्छी बाजार में बुलडोजर के साथ पहुंची। निगम ने एक सिरे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। हालांकि मच्छी बाजार के अधिकांश दुकानदारों ने पहले ही स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था। टीम बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाते हुए रामपुर चुंगी की ओर बढ़ी।

सपना टाकिज सड़क के दाई ओर से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद टीम वापस सड़क के बाएं साइड से अतिक्रमण हटाने लगी। बुलडोजर एक दुकान के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए रुका। इसी दौरान दुकानदार दुकान के आगे पड़ी टिनशेड पर चढ़कर सामान आदि उतारने लगा। लेकिन टिनशेड कमजोर थी, जो अचानक टूट गई, जिससे दुकानदार नीचे गिर गया और उसे चोट लग गई। यह देख वहां मौजूद भीड़ एकाएक भड़क गई और भीड़ में से कुछ असामाजिक व्यक्तियों ने बुलडोजर पर पत्थर और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। साथ ही बुलडोजर पर चढ़कर चालक को पीटना शुरू कर दिया। जबकि, वहां बुलडोजर चला भी नहीं था। जैसे-तैसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को शांत कराया।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

पुलिस ने मौके से एक-दो युवकों को हिरासत में लिया है। आक्रोशित भीड़ को देखकर नगर निगम की टीम अभियान को अधूरा छोड़कर वापस आ गई। मारपीट में बुलडोजर चालक को चोटें आई हैं। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, नायब तहसीलदार पीतम सिंह, कर निरीक्षक रविंद्र पंवार, मृदुल कुमार, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, यमुनोत्री व बदरी-केदार में हृदयाघात से आठ की मौत

रुड़की नगर निगम के नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला का कहना है कि जिन व्यक्तियों ने बुलडोजर में तोडफ़ोड़ और चालक की पिटाई की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। निगम की ओर लगातार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा था। जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मजबूरन अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। जो युवक टिनशेड से गिरा था, वहां बुलडोजर चला भी नहीं था। अनावश्यक रूप से कुछ असामाजिक व्यक्तियों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: बिना परमिट और ग्रीन कार्ड के यात्रा मार्ग पर दौड़ रहे वाहन, टिहरी हादसे ने खोली सरकार की व्यवस्था की पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।