विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसटीएफ ने तीन साल से फरार पांच हजार के इनामी को दबोचा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 07 Apr 2021 11:55 AM (IST)

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने तीन साल से फरार रुद्रपुर के शातिर बदमाश को ...और पढ़ें

एसटीएफ ने तीन साल से फरार पांच हजार के इनामी को दबोचा।
एसटीएफ ने तीन साल से फरार पांच हजार के इनामी को दबोचा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने तीन साल से फरार रुद्रपुर के शातिर बदमाश को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। आरोपित पांच हजार रुपये का इनामी है। प्रदेश में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ लगातार प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में इनामी बदमाशों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि रुद्रपुर का इनामी बदमाश कुणाल सैनी उर्फ केशव सैनी निवासी ग्राम मटकोटा रोड भूरारानी, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर गुरुग्राम में छिपा हुआ है।

 इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम गुरुग्राम भेजी गई। मुखबिर से एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुणाल गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में पहचान छिपाकर नौकरी कर रहा है। गुरुग्राम पुलिस की मदद से मंगलवार को उसे फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ ऊधमसिंह नगर में लूट, धमकी देने, अवैध असलाह बेचने समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की धारा भी लगी है। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी। 

किटी संचालिका गिरफ्तार

मसूरी कोतवाली पुलिस ने कई व्यक्तियों के लाखों रुपये किटी में लगवाने के बाद वापस न करने की आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मसूरी के बावड़ी लंढौर की रहने वाली इंद्रजीत कौर ने पूर्व में कई व्यक्तियों को मोटी कमाई का लालच देकर किटी कमेटी में रकम जमा कराई थी। आरोप है कि जब रकम लौटाने की बारी आई तो वह आनाकानी करने लगी। इस मामले में पीड़ि‍तों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपित किटी संचालिका को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि महिला के खिलाफ पूर्व में वारंट जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें-कोतवाली के पास दुकान से चोरों ने उड़ाई नकदी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें