Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून जू में होगा उत्‍तराखंड का पहला स्नेक हाउस, अजगर की होंगी 12 प्रजातियां

    By Edited By:
    Updated: Tue, 22 Oct 2019 02:28 PM (IST)

    उत्‍तराखंड की राजधानी दून में प्रदेश का पहला स्नेक हाउस (सांप घर) खुलने जा रहा है। इस हाउस में सांप अजगर की 12 प्रजातियां होंगी।

    देहरादून जू में होगा उत्‍तराखंड का पहला स्नेक हाउस, अजगर की होंगी 12 प्रजातियां

    देहरादून, जेएनएन। सांप का एक अनूठा संसार अब प्रदेशवासियों को देहरादून जू में देखने को मिलेगा। राजधानी दून में प्रदेश का पहला स्नेक हाउस (सांप घर) खुलने जा रहा है। इस हाउस में सांप, अजगर की 12 प्रजातियां होंगी। केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण से इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद यह दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के गढ़वाल मंडल में देहरादून जू और कुमाऊं मंडल में नैनीताल में चिड़ियाघर हैं। दोनों ही चिड़ि‍या घरों में सांपों के लिए कोई हाउस नहीं है। नैनीताल में सर्द मौसम होने के कारण सांप नहीं पनप सकते हैं वहीं दून में मौसम अनुकूल है, लेकिन अभी तक स्नेक हाउस नहीं था। इधर जू में स्नेक हाउस खोलने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानक अनुसार योजना बनाई गई। 

    यह भी पढ़ें: विदेशी परिंदे बने उत्तराखंड के मेहमान, पहुंचे अपने इस पसंदीदा स्थान पर

    सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्च में स्नेक हाउस बनाने का काम शुरू हुआ। अब जू में स्नेक हाउस बन गया है। दून जू में बना यह प्रदेश का पहला स्नेक हाउस है। इस हाउस में रसेल वाइपर, पाइथन, कोबरा की 12 प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे। यह प्रजातियां आसपास के राज्यों के चिड़ि‍याघर और आसपास के जंगलों से लाई गई हैं। अभी तक जू में 27 प्रजाति के कुल 344 पशु-पक्षी हैं। कैक्टस की 450 प्रजातियां भी यहां मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें: आसन वेटलैंड पहुंचे तीन और प्रजातियों के परिंदे, मार्च तक रहेंगे प्रवास पर 

    जल्द ही इस स्नेक हाउस का उद्घाटन कर दर्शकों के लिए खोला जाएगा। देहरादून जू निदेशक पीके पात्रों ने बताया कि जू में स्नेक हाउस बन गया है। इसमें शुरुआती चरण में 12 प्रजातियों के सांप होंगे। जल्द ही इसका उद्घाटन कर दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: विश्व के 181 चिड़ियाघरों में दून दसवीं पायदान पर

    comedy show banner
    comedy show banner