विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम के फटी जींस बयान पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, जानें-क्या कहा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 21 Mar 2021 03:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:37 PM (IST)

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का दावा करने वाली भाजपा का ...और पढ़ें

सीएम के फटी जींस बयान पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना।
सीएम के फटी जींस बयान पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का दावा करने वाली भाजपा का चरित्र व चेहरा कुछ और ही है। सूबे के मुख्यमंत्री महिलाओं के कपड़ों को लेकर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, जिससे महिलाओं की स्वतंत्रता ही खतरे में पड़ जाती है। ऐसी सरकार और मुखिया से कैसे महिलाओं के मान-सम्मान की उम्मीद की जा सकती है।  

रविवार को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य टिहरी दौरे से पूर्व ऋषिकेश में नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सरोज देवरानी के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य व पर्यवेक्षक परङ्क्षवदर कौर का नगर आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर सरिता आर्य ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। जिससे आम आदमी महंगाई से त्रस्त आ चुका है। महिलाओं की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी व करनी को भली भांति समझ चुकी है। इसलिए जनता का सरकार से मोहभंग हो गया है। दावा किया कि वर्ष 2022 में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, विमला रावत, कमलेश शर्मा, प्रदेश सचिव मालती तिवारी, प्रदेश संयोजक गौतम नौटियाल, सेवादल की प्रदेश सचिव शोभा भट्ट, नगर निगम पार्षद शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा, शीला देवी, रोशनी बडोनी, सुमित्रा उनियाल, संगीता देवी, सत्यभामा, सुनीता शर्मा, सोनू राणा, मीना देवी आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- मई दिवस से सपा की प्रदेश में अखिलेश संदेश यात्रा, 18 अप्रैल को होगी कार्यकारिणी की बैठक

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें