Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और अभी भाजपा के पास 57 सीटें हैं वह बढ़कर 60 हो जाएंगी। यह बात उन्होंने कुलड़ी स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

By Sunil Singh NegiEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 12:19 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले,  2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मसूरी आगमन पर कार्यकर्त्‍ताओं ने उनका स्वागत किया।

संवाद सहयोगी, मसूरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और अभी भाजपा के पास 57 सीटें हैं, वह बढ़कर 60 हो जाएंगी। यह बात उन्होंने गुरुवार को कुलड़ी स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

loksabha election banner

गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत किंक्रेग पहुंचे, जहां कार्यकर्त्‍ताओं ने फूल-मलाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वह खुली जीप में ढोल दमाऊ के साथ कार्यकर्त्‍ताओं के संग गांधी चौक से मालरोड होते हुए कुलड़ी स्थित सम्मेलन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश की 70 विधानसभाओं के प्रवास की शुरुआत मसूरी से की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण पूरा करने में 120 दिन लगेंगे। कुछ विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि बड़े परिवार में छोटी-छोटी शिकायतें आती रहती हैं, जिनका हल निकाल लिया जाता है। प्रदेश सरकार में तीन मंत्री पद भरने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार है और उन्हीं को इस पर निर्णय लेना है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं का आह्वान किया कि वह अभी से चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर विधायक गणोश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - भाजपा विधायक घोटालों के भागीदार नहीं, जागरूक हैं : प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.