विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, भाजपा कार्यालय दो दिन बंद करने का निर्णय

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 29 Aug 2020 02:31 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को देहरादून के बलवीर रोड ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, भाजपा कार्यालय दो दिन बंद करने का निर्णय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, भाजपा कार्यालय दो दिन बंद करने का निर्णय

देहरादून, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को देहरादून के बलवीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन के अनुसार इन दो दिनों में प्रदेश कार्यालय को सेनिटाइज किया जाएगा। डॉ. भसीन के अनुसार उन्‍होंने खुद को भी आवास पर सेल्‍फ आइसोलेट किया हुआ है। वह हाल में प्रदेश अध्‍यक्ष भगत से मिले थे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्व‍ीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्‍होंने ट्वीट में कहा कि 'मेरा कल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया, जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया परीक्षण करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगा।'

वहीं, आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1 शासकीय आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी सुरक्षा अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने भी तीन दिनों के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेट किया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने खुद को किया आइसोलेट

ब्लॉक मुख्यालय में वाहनों के प्रवेश पर रोक

डोईवाला में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डोईवाला तहसील, कोतवाली तथा ब्लॉक मुख्यालय में एहतियात के तौर पर बाहर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं एक-एक कर फरियादियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। फरियादियों की शिकायत के लिए अलग से बॉक्स की व्यवस्था भी की गई है। उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान व तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी यह कदम उठाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे भी कोरोना पॉजिटिव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।