Move to Jagran APP

सावन के पहले दिन भोले के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

सावन के पहले दिन शहर के शिव मंदिरों में भोले के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 09:02 PM (IST)
सावन के पहले दिन भोले के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
सावन के पहले दिन भोले के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, देहरादून: सावन के पहले दिन शहर के शिव मंदिरों में भोले के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर परिवार की कुशलता की कामना की। देर शाम तक मंदिरों में भोले के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

loksabha election banner

गुरुपूर्णिमा और चंद्रग्रहण के बाद बुधवार से सावन मास शुरू हो गया। सावन का पहला दिन होने के कारण बुधवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे की गूंज उठे। हालांकि, सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को आएगा। सुबह से ही शहर के टपकेश्वर महादेव, पलटन बाजार स्थित शिवालय मंदिर, सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर, किशनपुर केनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, धर्मपुर स्थित शिव मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर भोले से आशीर्वाद लिया। टपकेश्वर मंदिर में राज्यपाल ने लिया आशीर्वाद

टपकेश्वर महादेव मंदिर में तड़के ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य परिवार के साथ भोले के दर्शन को पहुंचीं। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में भ्रमण के बाद महादेव और रुद्राक्ष से बने शिवलिंग के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में चुन्नी भेंट की। साढे चार बजे शुरू हुई पूजा

टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि रूद्राभिषेक के लिए शिव भक्तों मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। शिवलिंग में जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि सुबह तड़के साढ़े चार बजे चंद्रग्रहण का मोक्ष समाप्त होने के बाद पूजा अर्चना कर बाबा का अभिषेक कर विश्व शांति की कामना मांगी। जिसके बाद भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद शाम को टपकेश्वर महादेव की भव्य श्रृंगार आरती और भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर महंत कृष्णा गिरी ने बताया कि कल चंद्र ग्रहण होने के कारण गुरु पूर्णिमा का उत्सव नहीं मनाया जा सका था। इसलिए बुधवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराज भरत गिरी, सोहन गिरी, हरि शकर गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मन्नूगंज मंदिर में शिव-पार्वती मूर्ति स्थापित

मन्नूगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रावण मास के पहले दिन शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम में मंदिर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, समिति व्यवस्थापक राजेंद्र सभरवाल, रविंद्र कटारिया, अनिल नंदा, गौरव कुमार, विकास वर्मा, मुकेश शर्मा, आशीष नागरथ, रमन कपूर, अर्पित बग्गा, कार्तिक जेटली,पम्मी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दूध, दही व घी से हुआ अभिषेक

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में सावन मास का शिव महोत्सव शुरू हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद आदि से शिवलिंग का अभिषेक भोले का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, दीपक मित्तल, विकी गोयल, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, संजय गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.