विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के किसी भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा, जानिए पार्टी ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

Published: Mon, 18 Mar 2024 08:46 PM (IST)

उत्तराखंड में सपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने राज्य गठन के बाद भाजपा और कांग्रेस के अलावा यहां की किसी ...और पढ़ें

सपा-कांग्रेस ने लोकसभा में जीत के लिए तैयार की रणनीति
सपा-कांग्रेस ने लोकसभा में जीत के लिए तैयार की रणनीति

राज्य ब्यूरो, देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पार्टी ने आइएनडीआइए गठबंधन के तहत हुए समझौते में इन सीटों पर चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। वह इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देगी।

प्रदेश में सपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने राज्य गठन के बाद भाजपा और कांग्रेस के अलावा यहां की किसी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था। यह बात अलग है कि यही सपा की प्रदेश में लोकसभा चुनाव एकमात्र राजनीति उपलब्धि है।

सपा के प्रत्याशी इसके अलावा कभी भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। यहां तक कि निकाय चुनाव में भी पार्टी कोई उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाई है। बावजूद, इसके हर चुनाव में पार्टी सक्रिय रही है।

इस बार भी जब शुरुआत में आइएनडीआइए गठबंधन में सीटों के बंटवारे की बात हुई तो सपा की प्रदेश इकाई ने उत्तराखंड में दो सीटें पार्टी को देने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की थी। जब सीटों के बंटवारे की बात चली, तब सपा ने उत्तर प्रदेश में अधिक सीटें अपने पास रखीं। ऐसे में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने पर ही सहमति बनी। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में सपा अब कांग्रेस का समर्थन कर रही है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा एसएन सचान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चुनाव में चुनौती संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। ऐसे में आइएनडीआइए गठबंधन के तहत सपा यहां कांग्रेस का समर्थन करेगी।

बसपा आज कर सकती है प्रत्याशियों की सूची जारी

बहुजन समाजवादी पार्टी ने खुद को आइएनडीआइए गठबंधन से बाहर रखा हुआ है। बसपा यहां सभी पांच सीटों पर स्वयं चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया कि मंगलवार शाम तक पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के इस लोकसभा सीट पर भाजपा का रहा दबदबा, कांग्रेस के लिए भी रही है अहम; हमेशा एक जैसा रहता है मतदाताओं का मिजाज