Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनू निगम ने परिजनों संग तीर्थनगरी का भ्रमण कर की गंगा आरती

    By Edited By:
    Updated: Tue, 22 Jan 2019 08:55 AM (IST)

    अपनी आवाज के जरिये लोगों के दिलों में राज करने वाले गायक सोनू निगम ने परिवार संग तीर्थनगरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही त्रिवेणी घाट में गंगा आरती में शामिल हुए।

    सोनू निगम ने परिजनों संग तीर्थनगरी का भ्रमण कर की गंगा आरती

    ऋषिकेश, जेएनएन। अपनी आवाज के जरिये लोगों के दिलों में राज करने वाले गायक सोनू निगम ने परिवार संग तीर्थ नगरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही त्रिवेणी घाट में गंगा आरती करने के साथ कुछ धर्मगुरुओं से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायक सोनू निगम को तीर्थ नगरी का आध्यात्मिक वातावरण इतना भा गया है कि वह दो माह के अंतराल में फिर तीर्थ नगरी पहुंचे। सोनू निगम ने अपने माता-पिता, पत्नी, बहन और बहनोई के साथ ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। 

    तीर्थ नगरी के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप सेठी के साथ सोनू निगम ने लक्ष्मण झूला के बुद्धा कैफे में गंगा के सानिध्य में कुछ समय बिताया। इसके बाद सोनू निगम शीशम झाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के समीप अवधूत बाबा आश्रम पहुंचे। 

    वहां उन्होंने स्वामी रामदेव पाठी से आशीर्वाद लेकर करीब डेढ़ घंटा आश्रम में बिताया। स्वामी पाठी महाराज ने सोनू निगम को अंग वस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। नेशनल स्किन क्लीनिक प्रभारी अल्केश कुकरेती ने बताया कि क्लीनिक के द्वारा मुनिकीरेती के आस्था पथ पर दिव्य गंगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसे देखने सोनू निगम मुनिकीरेती भी पहुंचे।

    शाम के वक्त सोनू निगम ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर मां गंगा की आरती उतारी। इस दौरान उद्यमी डॉ. बीके मोदी से भी उनकी मुलाकात हुई। त्रिवेणी घाट पर गंगा सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, राहुल शर्मा, वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, धीरेंद्र जोशी आदि ने सोनू निगम व उनके परिजनों को गंगा जली भेंट की। 

    शाम के वक्त सोनू निगम लक्ष्मण झूला से आगे फूल चट्टी आश्रम पहुंचे। वहां भी उन्होंने आश्रम में काफी समय व्यतीत किया। बीते वर्ष नवंबर माह में सोनू निगम ऋषिकेश आए थे। दो माह के अंतराल में वह फिर यहां पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक सोनू निगम को तीर्थ नगरी का आध्यात्मिक वातावरण इतना अधिक भाग गया है कि वह अपने व्यस्ततम जीवन में कुछ समय यहां बिताना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने शीशम झाड़ी में एक फ्लैट का शनिवार को मुआयना भी किया।

    यह भी पढ़ें: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पूरा सहयोग देगा उत्तराखंड

    यह भी पढ़ें: जसवंत सिंह रावत का साहस देख गर्व से चौड़ा हो गया सीना

    यह भी पढ़ें: 72 घंटे चीनी सैनिकों पर भारी पड़े राइफलमैन जसवंत सिंह, जानिए वीरता की कहानी