विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरी-केदार समेत चारों धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता, 12 दिन में 9 लाख लोगों ने किए दर्शन; भीड़ के चलते ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक

Published: Wed, 22 May 2024 11:45 PM (IST)

Char Dham Yatra 2024 इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई को हुई। तभी से चारों धाम में श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

आज 79,482 श्रद्धालुओं ने चारधाम में किए दर्शन
आज 79,482 श्रद्धालुओं ने चारधाम में किए दर्शन

HighLights

  1. आज 79,482 श्रद्धालुओं ने चारधाम में किए दर्शन
  2. भीड़ के मद्देनजर 31 मई तक आफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक
  3. इस बार दस मई को हुई थी चारधाम यात्रा की शुरुआत

जागरण संवाददाता, देहरादून। Char Dham Yatra 2024: इस बार चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा शुरू होने से अब तक आठ लाख 88 हजार 733 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक भीड़ बाबा केदार के दर पर उमड़ रही है।

यात्रा के शुरुआती 13 दिनों की तुलना की जाए तो पिछले वर्ष से इस बार पांच लाख आठ हजार 152 श्रद्धालु अधिक आ चुके हैं। हालांकि, पिछले वर्ष यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। तीसरे दिन केदारनाथ और पांचवें दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। जबकि, इस बार यात्रा की शुरुआत तीन धामों (यमुनोत्री, गंगोत्री व केदारनाथ) के कपाट खुलने के साथ हुई और इसके तीसरे दिन ही बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए।

बुधवार को 79 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारों धाम

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई को हुई। तभी से चारों धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बुधवार को भी 79,452 श्रद्धालुओं ने चारों धाम में मत्था टेका। केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 33,715 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। चारों धाम में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट रहे हैं। धामों में भीड़ को देखते हुए 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।

अब तक चारधाम पहुंचे तीर्थयात्री

धाम तीर्थयात्री
यमुनोत्री 1,64,132
गंगोत्री 1,54,490
केदारनाथ 3,91,590
बदरीनाथ 1,78,521

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा रूट पर लगातार नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग सख्त, 1,822 का काटा चालान; 37 वाहन हुए सीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।