Move to Jagran APP

उच्च हिमालय में बर्फबारी, समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में

उच्च हिमालय में बर्फबारी के कारण समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण आवाजाही पर असर पड़ा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 09:20 PM (IST)
उच्च हिमालय में बर्फबारी, समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में
उच्च हिमालय में बर्फबारी, समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में

देहरादून, [जेएनएन]: समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में हैं। शनिवार को चटख धूप के बावजूद बर्फीली हवा लोगों को बेचैन किए रही है। हालांकि उच्च हिमालय में बर्फबारी का दौर जारी रहा। दोपहर बाद केदारनाथ में हिमपात शुरू हो गया और बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। यहां भी हिमपात के आसार बन रहे हैं। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण आवाजाही पर असर पड़ा। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी रही, लेकिन ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिली रही। पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद प्रदेश में ठिुठरन बनी हुई है। शनिवार को नैनीताल जिले को मुक्तेश्वर सबसे ठंडा रहा। 

यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा, जबकि मसूरी में यह एक डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। देहरादून में भी न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम रहा। देहरादून में न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर समय से पहले उभरी ऊं की आकृति, कारण जानिए

यह भी पढ़ें: यहां सर्दियों में जम रहा झरने का पानी, नदियां बर्फ में तब्दील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.