विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: पहाड़ों की रानी मसूरी, चकराता और हर्षिल में हुई बर्फबारी; देखें तस्‍वीरों में

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 04 Feb 2021 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 04:25 PM (IST)

उत्‍तराखंड में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। पहाड़ों में जहां बर्फबारी हुई वहीं मैदानी इलाकों में ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली।
उत्‍तराखंड में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। पहाड़ों में जहां बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई। पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार सुबह बर्फ की हल्‍की फुहारें पड़ी, वहीं चकराता के पर्यटक स्‍थलों में शुमार लोखंडी, मोइला टॉप, जाड़ी, लोहारी, खडंबा, मुंडाली समेत आसपास की ऊंची इलाकों में बर्फबारी हुई।  उत्‍तरकाशी जिले के हर्षिल में पहाड़ बर्फ की चादर से सफेद हो गए। आइए देखें तस्‍वीरों में। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 

मसूरी में इस सर्दिओं की पहली बर्फबारी हुई। आज सुबह सवा दस बजे से मात्र 5 से सात मिनट बर्फ की फुहारें गिरीं। लाल टिब्बा, सुवाखोली, बुरांश खंडा, धनोल्टी, सुरकंडा, नाग टिब्बा में एक से चार इंच तक हिमपातह हुआ। धनोल्टी में सुबह से रुक रुककर बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से होटल व्यवसायी के चेहरे खिल गए हैं।

 मौसम के अचानक करवट बदलने से बुधवार शाम को जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल चकराता के ऊंचे इलाकों में शुमार लोखंडी, मोइला टॉप, जाड़ी, लोहारी, खडबा, मुंडाली समेत आसपास की ऊंची इलाकों में बर्फबारी जारी है।

जौनसार बावर क्षेत्र में यह सीजन का पांचवां और फरवरी माह में पहला हिमपात है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से समूचा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग सुकी के बाद बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। जनपद के हर्षिल में आज बर्फबारी हुई। इससे हर्षिल के पहाड़ पबर्फ की सफेद चादर से ढक गए। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फ की फुहारें गिरी, जबकि पर्यटक स्‍थल धनोल्‍टी में बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

देहरादून में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्‍की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंडक बढ़ गई। आसमान में बादल छाए रहे। 

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: मसूरी समेत चार धाम की चोटियों पर हिमपात, देहरादून में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड