विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, ऊंचार्इ वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 06 Jan 2019 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 09:22 PM (IST)

मौसम के बदले मिजाज से समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, ऊंचार्इ वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी
उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, ऊंचार्इ वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। मसूरी के पास धनोल्टी और सुरकंडा में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। बारिश के बाद मसूरी में भी हिमपात के आसार बन रहे। दूसरी ओर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्र बर्फ से ढके हुए नजर आए। बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हैं। इससे करीब दो दर्जन गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन ने मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कुमाऊं के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बाकी जगह मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

सुबह से ही मौसम में बदलाव आने लगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर कोहरे की मार से परेशान रहे, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो चुके हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ के अलावा हेमकुंड, औली और गोरसो बुग्याल (उच्च हिमालय में घास के मैदान) बर्फ से लकदक हैं।

 

औली में पर्यटकों ने हिमपात का जमकर लुत्फ उठाया। चमोली के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। केदारनाथ में भी यही हाल है। सुबह से चल रही बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को श्रमिकों ने जिन स्थानों से बर्फ हटाई, वे स्थान फिर हिमाच्छादित हो चुके हैं। उत्तरकाशी में भी गंगोत्री-यमुनोत्री के साथ हर्षिल और दयारा बुग्याल में बर्फबारी हो रही है।

वहीं, धनोल्टी में बर्फबारी का लुुत्फ उठाने के लिए बाइकर्स सुवाखोली पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं ठंड से बचने के लिए सभी बाइकर्स पूरी तरह से कवर नजर आए। बर्फबारी देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर----------अधि----------न्यूनतम

देहरादून------19.2----------6.6

मसूरी---------11.4----------3.6

हरिद्वार------20.5----------5.4

नई टिहरी----11.6----------5.2

उत्तरकाशी---14.8----------3.0

जोशीमठ-----11.6----------5.1

नैनीताल------12.9----------5.0

अल्मोड़ा-------18.4----------2.3

पंतनगर-------22.0----------5.6

पिथौरागढ़----14.9----------1.4

मुक्तेश्वर-----10.0----------3.1

चम्पावत------11.1----------4.1

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में धूप, मैदानों में कोहरा; देहरादून और हरिद्वार में ओले की चेतावनी

यह भी पढ़ें: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन