Move to Jagran APP

उत्तराखंड: चारधामों में हिमपात के साथ निचले स्थानों में बारिश, उफान पर आए गदेरे में बही महिला

उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम बदल गया है। केदारनाथ बदरीनाथ हेमकुंड और कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 08:26 PM (IST)
उत्तराखंड: चारधामों में हिमपात के साथ निचले स्थानों में बारिश, उफान पर आए गदेरे में बही महिला
उत्तराखंड: चारधामों में हिमपात के साथ निचले स्थानों में बारिश, उफान पर आए गदेरे में बही महिला

देहरादून, जेएनएन। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिपमात शुरू हो गया। इसके अलावा निचले स्थानों में बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में बारिश के दौरान एक महिला के बरसाती नदी में बहने की भी सूचना है। महिला की तलाश की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

loksabha election banner

शनिवार को सुबह से पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। इस दौरान चार धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। दूसरी ओर देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में बूंदाबांदी का दौर जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में बर्फबारी के साथ ही बारिश और ओले गिरने की भी आशंका है।

सारी गांव में गदेरे में बही महिला

रुद्रप्रयाग जिले में तेज बारिश और आलावृष्टि से सारी क्षेत्र में बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया, जिससे यहां से गुजर रही महिला इसकी चपेट में आकर बह गई। 35 वर्षीय जसोदा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महिला यहां मनरेगा का कार्य करती है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशों पर पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक बारिश की खोजबीन जारी थी। तहसीलदार किशन गिरी, पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली मौके पर मौके पर मौजूद रहे।

ठंड से बचने को फिर निकाले गर्म कपड़े 

उत्तरकाशी में भी शनिवार को मौसम ने करवट ली। निचले इलाके में बारिश हुई तो गंगोत्री-यमुनोत्री सहित सुक्की टॉप, छोलमी, भैरव घाटी, दयारा बुग्याल क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। बता दें कि यहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गंगोत्री में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस आठ डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरकाशी जिले में सुबह से ही हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने फिर से अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में बदलेगा मौसम, मैदानों में बारिश और चोटियों पर होगा हिमपात

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    24.3       12.5

उत्तरकाशी  17.4       6.5

मसूरी      16.3       8.2

टिहरी      17.6       7.8

हरिद्वार     24.6       14.2

जोशीमठ   12.5       3.2

पिथौरागढ़  20.4       4.8

अल्मोड़ा   15.2        6.3

मुक्तेश्वर   17.0       5.8   

नैनीताल    14.3       7.5

यूएसनगर   25.8      11.3

चम्पावत    16.3      6.7

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी शुरू, पहाड़ से मैदान तक बारिश और ओलावृष्टि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.