Move to Jagran APP

बीडीसी बैठक में छह उप समितियों का किया गठन

ोईवाला विकासखंड में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में छह उप समितियों का गठन किया गया। उप समितियों में क्षेत्र पंचायत के विभिन्न जन प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सदस्य मनोनित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 07:11 PM (IST)
बीडीसी बैठक में छह उप समितियों का किया गठन
बीडीसी बैठक में छह उप समितियों का किया गठन

संवाद सूत्र, डोईवाला : डोईवाला विकासखंड में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में छह उप समितियों का गठन किया गया। उप समितियों में क्षेत्र पंचायत के विभिन्न जन प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सदस्य मनोनित किया गया है।

loksabha election banner

डोईवाला ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल की अध्यक्षता व खंड विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय की देखरेख में छह उप समितियों का गठन किया गया। डोईवाला विकासखंड स्तर पर गठित नियोजन एवं विकास समिति में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल को अध्यक्ष, ज्योति जुगरान, प्रताप बिष्ट, आशा, सुमन चौहान, नरदेव पुण्डीर, बीना देवी को सदस्य बनाया गया है। शिक्षा समिति में उप प्रमुख शिवागिरी को अध्यक्ष, मीना देवी, गीता नेगी, लक्ष्मी देवी, मानसी खत्री, सुशील यादव, अमनदीप को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण समिति में कनिष्ठ उपप्रमुख विनोद राणा को अध्यक्ष, गजेंद्र गुसाई, निकिता चौहान, राजेंद्र तडियाल, अंजू देवी, मनजीत, प्रभाकर पैन्यूली को सदस्य चुना गया है। स्वास्थ्य एवं विकास समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजय भट्ट को दी गई है। वहीं प्राची, किशोरी, श्रीकांत, कृष्णा जोशी, बबीता रावत, मुकेश गौनियाल को सदस्य बनाया गया है। प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल को बनाया गया है। मोनिका रयाल, राजेश्वरी पैन्यूली, विजय कुमार, शिवराज तोमर, जीवन चौहान, पूजा देवी को सदस्य बनाया गया है। जल प्रबंधक समिति का अध्यक्ष अमर खत्री, पंकज कुमार, विजयलक्ष्मी, आशीष, उत्तरा देवी, सोवित, सुरभि को सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी, एडीओ पंचायत श्याम लाल जोशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.