संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास : सीताराम भट्ट
भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने के फैसले को वे सही साबित करके दिखाएंगे।
देहरादून, जेएनएन। भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट का शनिवार को महानगर कार्यलय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने के फैसले को वे सही साबित करके दिखाएंगे। संगठन में एक परिवार की तरह रहकर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।
शनिवार को महानगर कार्यालय में शनिवार को जश्न का महौल रहा। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके और मिष्ठान वितरण किया। वहीं भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के संघर्ष और कार्यों का पूरा सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है इस नई जिम्मेदारी को सीताराम भट्ट बखूबी निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: भाजपा के तीन जिलाध्यक्ष घोषित, दून में सीता राम भट्ट बने महानगर अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि भी नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाला चुनाव सीताराम भट्ट के नेतृत्व में ही लड़ा जाना है। इसके लिए सभी को मिलकर तैयारी करनी होगी। इस अवसर पर जितेंद्र रावत मोनी, श्याम पंत, राजेश रावत, अनिल चमोली, रतन चौहान, राजेंद्र रावत, रविंद्र राज अरोड़ा, आनंद प्रकाश नौटियाल, मुकेश नवानी खेम पाल सिंह, नीलू साहनी, पूनम शर्मा, सुषमा कुकरेती, निधि राणा, नीरू भट्ट आदि भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने ली पार्टी नेताओं के मन की थाह