विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू की तलाश में दबिश जारी, स्टाफ के बयान दर्ज

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:58 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले में एसआईटी लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े प्रकरण में विशेष जांच दल (एसआईटी ) लगातार साहू के ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके बाद भी गिरधारी लाल साहू अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मामले में बुधवार को भी एसआईटी ने कई के बयान दर्ज किए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही एसआईटी लगातार बयान दर्ज करने के साथ ही हर पहलू पर जांच कर रही है। कुछ दिन पहले ही एसआईटी ने इस मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज करने के बाद उनके स्टाफ के भी बयान दर्ज किए थे।

अब एसआईटी ने बुधवार को भी गिरधारी लाल साहू से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही एसआइटी बरेली में भी साहू के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि गिरधारी लाल साहू के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। हर दिन प्रकरण से जुड़े लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद में बढ़ीं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें, SIT ने दर्ज किए स्टाफ के बयान

यह भी पढ़ें- रेखा आर्या-साहू विवाद: साक्ष्य मजबूत, जल्द शुरू होगा गिरफ्तारियों का दौर